1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खामोश हुआ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, बनाए सिर्फ 13 रन; टीम को देखना पड़ा हार का मुंह

खामोश हुआ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, बनाए सिर्फ 13 रन; टीम को देखना पड़ा हार का मुंह

 Published : Nov 28, 2025 05:15 pm IST,  Updated : Nov 28, 2025 05:15 pm IST

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से रन नहीं निकले हैं और वह सिर्फ 13 रन बना सके हैं।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

Vaibhav Suryavanshi: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में मध्य प्रदेश और बिहार की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बिहार को 62 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए। इसके बाद बिहार की टीम सिर्फ 112 रनों पर सिमट गई। मैच में वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं।

मैच में सिर्फ 13 रन बना सके वैभव सूर्यवंशी

बिहार के लिए स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने 9 गेंदों में सिर्फ 13 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। उनके अलावा कप्तान शाकिबुल गनी भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बिहार की टीम के लिए सिर्फ विपिन सौरभ ने ही कुछ देर क्रीज पर टिकने की कोशिश की और उन्होंने 24 गेंदों में कुल 32 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के जड़े। बिहार की पूरी टीम 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई और 19.2 ओवर्स में टीम ने 112 रन बनाए। इसी वजह से उसे हार का मुंह देखना पड़ा।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में सूर्यवंशी ने किया था दमदार प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने चंडीगढ़ के खिलाफ मैच में 14 रन बनाए थे। इससे पहले वह इंडिया-ए की टीम के लिए एशिया कप राइजिंग स्टार्स में खेले थे, जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। यूएई के खिलाफ मैच में वैभव ने सिर्फ 42 गेंदों में ही 144 रन बना लिए थे। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 15 छक्के लगाए थे। उनकी वजह से ही भारतीय टीम 148 रनों से बड़े अंतर से मैच जीतने में सफल रही थी।

कम उम्र में ही दिखाया कमाल

वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 14 साल के ही हैं और इतनी कम उम्र में ही उन्होंने 8 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 207 रन बना लिए हैं। उनके अलावा 6 लिस्ट-ए मैचों में 132 बनाए हैं। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं, जहां वह अपना जलवा दिखा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच कैसे देखें ट्राई सीरीज फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग, इतने बजे से शुरू होगा मुकाबला

केएल राहुल के सामने चुनौतियां हजार, अब तक ऐसा रहा है वनडे में कप्तानी का रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल