1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सस्ते में आउट हुए वैभव सूर्यवंशी, बैटिंग में नहीं दिखा पुराना जलवा; बॉलर का बने आसान शिकार

सस्ते में आउट हुए वैभव सूर्यवंशी, बैटिंग में नहीं दिखा पुराना जलवा; बॉलर का बने आसान शिकार

 Published : Jan 12, 2026 04:09 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 04:11 pm IST

Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। जबकि वह विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर खिलाड़ी हैं।

Vaibhav Suryavanshi - India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

India Under U19 vs England U19: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सभी टीमें वॉर्म अप मैच खेल रही हैं। इस समय भारतीय अंडर-19 टीम के सामने इंग्लैंड अंडर-19 टीम की मौजूद है। इस मैच में स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।

वॉर्म अप मैच में सिर्फ एक रन बना पाए वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ ओपनिंग करने उतरे थे और उन्होंने पारी में चार गेंद खेलते हुए सिर्फ एक रन बनाया। वह सेबेस्टियन मॉर्गन की गेंद पर थॉमस रेयू को आसान सा कैच देकर पवेलियन लौट गए। जबकि स्कॉटलैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ वॉर्म अप मैच में उन्होंने 50 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

अफ्रीका दौरे पर वैभव सूर्यवंशी ने संभाली थी भारतीय U19 टीम की कमान

वैभव सूर्यवंशी ने इससे पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी भी की थी। तब उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे 127 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया था। वहीं दूसरे वनडे में उन्होंने अर्धशतक लगाया था।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में दिखाया था दम

पिछले कुछ समय से वैभव सूर्यवंशी को जब भी मौका मिला है। उन्होंने उसे दोनों हाथों से भुनाया है और सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। उन्होंने अभी तक 8 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 207 रन बनाए हैं। इसके अलावा 8 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम पर 353 रन दर्ज हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा है। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ खेलते हैं और आईपीएल में वह अभी तक कुल 252 रन बना चुके हैं। कम उम्र में ही वैभव अपने बल्ले की धमक दिखाने में सफल रहे हैं और कई क्रिकेट पंडित इस बात को मानते हैं कि वह लंबी रेस के खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी बल्लेबाज का जमकर उड़ा मखौल, धीमी बल्लेबाजी पर होना पड़ा रिटायर्ड आउट

केएल राहुल ने एक ही छक्का लगाकर विराट कोहली को छोड़ा पीछे, अब केवल एमएस धोनी बचे आगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल