1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू में वरुण चक्रवर्ती ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने सिर्फ तीसरे गेंदबाज

चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू में वरुण चक्रवर्ती ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने सिर्फ तीसरे गेंदबाज

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 02, 2025 10:25 pm IST,  Updated : Mar 02, 2025 10:27 pm IST

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया। वरुण ने इस मैच में पांच विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Varun Chakrvarthy- India TV Hindi
वरुण चक्रवर्ती Image Source : AP

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से शिकस्त देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टीम ने इस जीत के बाद ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई। अब टीम इंडिया टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 45.3 ओवरों में 205 के स्कोर पर सिमट गई। 

वरुण चक्रवर्ती ने इन बल्लेबाजों को किया आउट

वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 10 ओवर में 4.20 की इकॉनमी से 42 रन देकर पांच विकेट चटकाए। उन्होंने विल यंग (22), ग्लेन फिलिप्स (12), माइकल ब्रेसवेल (2), मैट हेनरी (2), और मिचेल सैंटनर (28) को आउट किया। इन पांच विकेट के साथ ही वरुण ने अपने नाम कुछ खास रिकॉर्ड भी दर्ज किए। भारत की इस जीत में वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका रही। वरुण ने चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू मैच में कमाल का खेल दिखाते हुए पांच विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में डेब्यू मैच में पांच-विकेट हॉल लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। यह कमाल पहली बार 2017 में जोश हेजलवुड ने किया था। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जारी टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था।

चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े की बात करें तो वहां भी वरुण का नाम दूसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैं, जिन्होंने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 52 रन देकर 6 विकेट लिए थे। वरुण ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 42 रन देकर 5 विकेट लिए। उसके बाद इसी चैंपियंस ट्रॉफी में मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ 53 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे।

चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

  • 6/52 जोश हेजलवुड बनाम न्यूजीलैंड, एजबेस्टन 2017
  • 5/42 वरुण चक्रवर्ती बनाम न्यूजीलैंड, दुबई 2025
  • 5/53 मोहम्मद शमी बनाम बांग्लादेश, दुबई 2025

चैंपियंस ट्रॉफी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • 5/36 - रवींद्र जडेजा बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2013
  • 5/40 - वरुण चक्रवर्ती बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2025
  • 5/53 - मोहम्मद शमी बनाम बांग्लादेश, दुबई, 2025

वरुण चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी में पांच विकेट हॉल लेने वाले तीसरे भारतीय हैं। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में पांच विकेट हॉल लिया था। वहीं इसी चैंपियंस ट्रॉफी  मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 53 रन देकर 5 विकेट लिए थे। अब इस लिस्ट में वरुण का नाम भी जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें

सेमीफाइनल में भारत का इस टीम से होगा सामना, साउथ अफ्रीका से खेलेगी न्यूजीलैंड, जानें पूरा शेड्यूल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच में आई बुरी खबर, अचानक वापस लौटा भारतीय टीम से जुड़ा शख्स

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल