1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO : बेन स्टोक्स ने एक ओवर में जड़ दिए 34 रन, 64 गेंद पर शतक पूरा

VIDEO : बेन स्टोक्स ने एक ओवर में जड़ दिए 34 रन, 64 गेंद पर शतक पूरा

 Published : May 06, 2022 05:46 pm IST,  Updated : May 06, 2022 05:46 pm IST

इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स ने गदर मचा दिया है। उन्होंने अपनी वापसी के बाद पहला मैच खेला और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने एक ही ओवर में 34 रन जड़ दिए।

Ben Stokes- India TV Hindi
Ben Stokes Image Source : PTI

Highlights

  • बेन स्टोक्स ने काउंटी क्रिकेट में जड़ा ताबड़तोड़ शतक
  • बेन स्टोक्स डरहम की टीम की ओर से खेल रहे हैं
  • बेन स्टोक्स अब तक अपनी पारी में लगा चुके हैं 15 छक्के

Ben Stokes Centuries Videos : पूरी दुनिया के दिगगज क्रिकेटर इस वक्त आईपीएल 2022 खेलने में व्यस्त हैं। इस बीच इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स ने गदर मचा दिया है। उन्होंने अपनी वापसी के बाद पहला मैच खेला और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने एक ही ओवर में 34 रन जड़ दिए। बेन स्टोक्स ने ओवर की पहली पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए और आखिरी गेंद पर चौका मारा। इस तरह से उन्होंने एक ओवर में 34 रन मार दिए। उन्होंने इस दौरान केवल 64 गेंद पर ही अपना शतक भी पूरा कर लिया। आईपीएल 2022 के बीच बेन स्टोक्स की इस पारी ने क्रिकेट की दुनिया में हलचल मचा दी है। ऐसा करते ही एकदम से बेन स्टोक्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे और सभी लोग उनके बारे में चर्चा करते हुए नजर आए। 

इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी क्रिकेट में बेन स्टोक्स ने वापसी की है। आज डरहम और वोस्टरशायर के बीच मैच है। इस मैच में बेन स्टोक्स डरहम की ओर से खेल रहे हैं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बेन स्टोक्स ने कुछ देर संभलकर खेला और उसके बाद विरोधी टीम के गेंदबाजों पर जोरदार हमला बोल दिया। जब मैच का 116वां ओवर खत्म हुआ, तब तक बेन स्टोक्स 59 गेंद पर 70 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन इसके बाद जैसे ही 117वां ओवर शुरू हुआ, बेन स्टोक्स ने पहली ही गेंद पर छक्का मार दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर भी उन्होंने छक्का मारा। और तीसरी गेंद पर भी यही किया। इसके बाद भी बेन स्टोक्स नहीं रुके और और चौथी गेंद पर भी छक्का मार दिया। पांचवीं गेंद का भी बेन स्टोक्स ने वही हश्र किया। हालांकि छठी गेंद पर वे छक्का नहीं मार पाए, लेकिन फिर भी गेंद चार रन के लिए बाउंड्री के बाहर चली गई। जब ये ओवर खत्म हुआ, तब तक बेन स्टोक्स 65 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद थे। इसके बाद अगले ओवर की आखिरी दो गेंदों पर भी बेन स्टोक्स ने दो छक्के मारे। बेन स्टोक्स अपनी इस पारी में अभी तक 15 छक्के मार चुके हैं और नाबाद हैं। अगर बेन स्टोक्स इसी तरह से खेलते रहे तो हो सकता है कि इस मैच में कुछ और कीर्तिमान अपने नाम कर लें। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल