1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली रच देंगे इतिहास, सिडनी में बनाने होंगे सिर्फ इतने रन, कुमार संगकारा छूट जाएंगे पीछे

विराट कोहली रच देंगे इतिहास, सिडनी में बनाने होंगे सिर्फ इतने रन, कुमार संगकारा छूट जाएंगे पीछे

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 25, 2025 07:10 am IST,  Updated : Oct 25, 2025 07:10 am IST

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार 2 डक बना चुके हैं। अब कोहली से सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे ODI में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इस दौरान उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : GETTY

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाएगा। पहले दो मुकाबले हारकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज गंवा चुकी है, लेकिन अब उसके सामने सम्मान बचाने की चुनौती है। इस निर्णायक मुकाबले में सभी की निगाहें एक बार फिर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली पर टिकी होंगी, जो इस सीरीज में अब तक एक भी रन नहीं बना पाए हैं।

कोहली के लिए यह सीरीज अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। पर्थ और एडिलेड में वह लगातार दो मैचों में डक पर आउट हुए। यह पहली बार है जब उनके करियर में ऐसा हुआ। लेकिन अब सिडनी में तीसरे वनडे में उनके पास खुद को साबित करने और इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

कोहली के निशाने पर संगकारा का रिकॉर्ड

दरअसल, कोहली को ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 54 रन की जरूरत है। संगकारा ने अपने करियर में 14234 रन बनाए हैं, जबकि कोहली के नाम इस वक्त 14181 रन दर्ज हैं। जैसे ही वह यह आंकड़ा पार करेंगे, वे सचिन तेंदुलकर के बाद ODI क्रिकेट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

कोहली की नजर सिर्फ इस रिकॉर्ड पर नहीं, बल्कि टीम को एक जीत दिलाने पर भी होगी ताकि भारत सीरीज का समापन जीत के साथ कर सके। सिडनी की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है, और ऐसे में कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर – 18426 रन
  • कुमार संगकारा – 14234 रन
  • विराट कोहली – 14181 रन
  • रिकी पोंटिंग – 13704 रन
  • सनथ जयसूर्या – 13430 रन
  • महेला जयवर्धने – 12650 रन

सिडनी में अगर विराट कोहली 54 रन बनाकर कुमार संगकारा को पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह न केवल भारतीय फैंस का दिल जीतेंगे, बल्कि क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा देंगे।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, कहा - जल्द ढूंढना होगा उन्हें अपना फॉर्म

IND vs AUS: सिडनी की पिच पर क्या बल्लेबाजों का दिखेगा कमाल या गेंदबाज रहेंगे हावी? जानें क्या कहती है Pitch रिपोर्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल