Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली-रोहित शर्मा की जोड़ी ने कर दिया कमाल, वनडे में 20वीं बार किया ये कारनामा

विराट कोहली-रोहित शर्मा की जोड़ी ने कर दिया कमाल, वनडे में 20वीं बार किया ये कारनामा

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रांची में खेले गए पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी की। विराट ने इस मैच में शतक लगाया वहीं रोहित के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली।

Written By: Hitesh Jha
Published : Nov 30, 2025 09:38 pm IST, Updated : Nov 30, 2025 09:38 pm IST
Virat Kohli & Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : AP रोहित शर्मा & विराट कोहली

रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने कमाल की बल्लेबाजी। दोनों ने इस मुकाबले में शतकीय साझेदारी करके बड़ा कारनामा किया है। रोहित शर्मा ने इस मैच में 57 रन बनाए। वहीं विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। यशस्वी 16 गेंद में 18 रन ही बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

रोहित और विराट ने मिलकर 20वीं बार की शतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस मैच में दूसरे विकेट के लिए 109 गेंद में 136 रन की पार्टनरशिप की। यह वनडे क्रिकेट में उनकी 20वीं शतकीय साझेदारी है। इस शतकीय साझेदारी के साथ रोहित-कोहली की जोड़ी ने अब श्रीलंका के महान बल्लेबाजों तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा की जोड़ी के साथ वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी के नाम है। दोनों ने मिलकर वनडे क्रिकेट में 26 बार शतकीय साझेदारी की है।

रोहित और विराट ने की एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की बराबरी

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की बराबरी कर ली है। विराट और रोहित के बीच यह इंटरनेशनल क्रिकेट में 170 मैचों में 26वीं शतकीय साझेदारी थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 152 मैचों में 26 बार शतकीय पार्टनरशिप की थी। इस लिस्ट में टॉप पर भारत के सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का नाम है। दोनों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में 247 मैचों में 38 बार शतकीय साझेदारी हुई थी।

विराट ने रांची में लगाया शानदार शतक

विराट कोहली ने रांची में वनडे में 52वां शतक भी पूरा किया। रोहित शर्मा 51 गेंद में 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और तीन छक्के लगाए। कोहली ने 102 गेंद में शतक पूरा किया। इसके अलावा केएल राहुल ने भी 56 गेंदों में 60 रन का योगदान दिया। तीनों बल्लेबाजों की शानदार पारी के बदौलत टीम इंडिया इस मैच में 349 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

यह भी पढ़ें

रांची वनडे के दौरान सुरक्षा में हुई भारी चूक! विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुसा फैन

विराट कोहली ने ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान, सभी को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंचे

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement