1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली के बल्ले ने मचाया तहलका, 15 साल के करियर के बाद इस लिस्ट में शामिल

विराट कोहली के बल्ले ने मचाया तहलका, 15 साल के करियर के बाद इस लिस्ट में शामिल

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Jul 21, 2023 06:15 am IST,  Updated : Jul 21, 2023 06:18 am IST

विराट कोहली 87 रन बनाकर पहले दिन नाबाद रहे। इसी के साथ उन्होंने एक तगड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Virat Kohli - India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY

IND vs WI 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भिड़ रही है। इस मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जवाब में टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं। इस मैच में पहला दिन का खेल खत्म होने के साथ विराट कोहली 87 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसी के साथ विराट ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

विराट ने किया बड़ा कमाल

विराट कोहली अब सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाजों के मामले में दुनिया में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले दिन 87 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट के नाम 25548 रन हैं। उन्होंने जैक कैलिस को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 25534 रन हैं। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन:

सचिन तेंदुलकर के नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 34357 रन हैं। 

कुमार संगकारा के नाम कुल 28016 रन हैं और वो लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 

रिकी पोंटिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 27483 रन हैं।

महेला जयवर्धने लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। जयवर्धने के नाम 25957 रन हैं। 

विराट कोहली इस लिस्ट में 5वें नंबर पर पहुंच चुके हैं। विराट के नाम 25548 रन हैं।

पहले दिन क्या हुआ?

मैच की बात करें तो विराट कोहली और रवींद्र जडेजा क्रीज पर क्रीज पर टिके हुए हैं। विराट 87 और जडेजा 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दूसरे दिन विराट की नजरें अपनी सेंचुरी पूरी करने पर होंगी। इससे पहले ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल ने 57 और कप्तान रोहित शर्मा ने 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल सिर्फ 10 और अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद पूरे एक सेशन तक कोहली और जडेजा ने टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल