IND vs SL 3rd ODI: भारतीय टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबले बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहे। पहले मैच को जहां टीम इंडिया ने जीतने के काफी करीब पहुंचने के बाद उसे टाई पर खत्म किया तो वहीं दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के पास अब सिर्फ तीसरे मुकाबले को जीतकर इस सीरीज को बराबरी पर खत्म करने का मौका है। ऐसे में सभी की नजरें विराट कोहली पर भी टिकी हुईं हैं जिनके बल्ले से इस सीरीज में अब तक पहले 2 मैचों में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है।
विराट कोहली ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ इस तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में 24 और 14 रनों की पारियां खेली हैं। ऐसे में उनसे तीसरे मैच में सभी को एक बड़ी पारी खेलने की उम्मीद है। कोहली अब तक इस सीरीज में बल्ले से फॉर्म में तो दिखे लेकिन बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके हैं। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे वनडे में यदि कोहली 113 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है जिन्होंने 350 पारियों में 14000 रन पूरे किए थे तो वहीं दूसरे नंबर पर कुमार संगकारा 378 पारियों के साथ हैं। वहीं कोहली ने अब तक वनडे में 282 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 13886 रन बनाए हैं।
वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक सिर्फ तीन ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने इंटरनेशनल फॉर्मेट में 27000 या फिर उससे अधिक रन बनाने का कारनामा किया है। इसमें सचिन तेंदुलकर के अलावा रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा का नाम शामिल है। वहीं विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 27000 रनों के आंकड़े से सिर्फ 78 रन दूर हैं ऐसे में कोहली के पास श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में इस खास क्लब का हिस्सा बनने का भी मौका होगा।
ये भी पढ़ें
भारतीय हॉकी टीम के पास 44 साल पुराना इतिहास दोहराने का मौका, 1960 में भी किया था करिश्मा
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए वाशिंगटन सुंदर
संपादक की पसंद