1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL से बाहर होने पर कोहली ने शेयर किया इमोशनल नोट, शुभमन गिल का ये रिएक्शन हुआ वायरल

IPL से बाहर होने पर कोहली ने शेयर किया इमोशनल नोट, शुभमन गिल का ये रिएक्शन हुआ वायरल

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 23, 2023 04:14 pm IST,  Updated : May 23, 2023 04:14 pm IST

विराट कोहली ने आरसीबी की हार के बाद सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट लिखा जिसके ऊपर शुभमन गिल का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

Virat Kohli, Shubman Gill- India TV Hindi
Virat Kohli, Shubman Gill Image Source : PTI

IPL: आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मुकाबले में आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही आरसीबी की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। बता दें कि आरसीबी के लिए इस मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक जमाया, लेकिन शुभमन गिल की शतकिय पारी के सामने आरसीबी की एक ना चली। इसी के साथ 16 साल बाद भी इस टीम का खिताब जीतने का सपना अधूरा ही रह गया है। आईपीएल के इस सीजन से बाहर होने पर विराट ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया। इस नोट पर शुभमन गिल का भी रिएक्शन सामने आया है।

विराट का इमोशनल नोट 

आईपीएल 2023 के प्लेऑफ से चूकने के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक ऐसा सीजन जिसमें कुछ पल थे लेकिन दुर्भाग्य से हम लक्ष्य से चूक गए। निराश हैं लेकिन हमें अपना सिर ऊंचा रखना चाहिए। हम वफादार फैंस के लिए, हर कदम पर समर्थन देने के लिए आभारी हैं। कोचों, प्रबंधन और मेरे साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारा लक्ष्य मजबूत वापसी करना है।

इस नोट पर शुभमन गिल का रिएक्शन भी वायरल हो गया। शुभमन ने इस नोट के नीचे राजा के ताज वाले इमोजी कमेंट किए। यानी कि शुभमन विराट को किंग कह रहे थे। बता दें कि आरसीबी के खिलाफ शतक मारने के बाद गिल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था।

विराट कोहली ने किया कमाल 

विराट कोहली पारी की शुरुआत से ही लय में नजर आए। उन्होंने 61 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनकी वजह से ही आरसीबी की टीम बड़ा स्कोर बना पाई। कोहली ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी 100 रनों की पारी खेली थी। उनका टी20 क्रिकेट में ये 8वां शतक था। कोहली 7 शतक आईपीएल में और एक शतक इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में लगाया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल