1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virushka holiday: विराट कोहली और अनुष्का इस देश में मना रहे छुट्टियां, बॉलीवुड अभिनेत्री ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें

Virushka holiday: विराट कोहली और अनुष्का इस देश में मना रहे छुट्टियां, बॉलीवुड अभिनेत्री ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Jun 13, 2022 04:30 pm IST,  Updated : Jun 13, 2022 04:31 pm IST

विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा मालदीव में समुद्र किनारे छुट्टियां मना रहे हैं।

virat kohli, anushka sharma, virat kohli and anushka sharma in maldives- India TV Hindi
Virat Kohli and Anushka Sharma enjoying holiday Image Source : INSTAGRAM@VIRAT KOHLI AND ANUSHKA SHARMA

Highlights

  • आईपीएल के बाद विराट कोहली को मिला है आराम
  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं हैं टीम का हिस्सा
  • जुलाई में करेंगे इंग्लैंड का दौरा

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों ही अपने काम से दूर साथ में फुर्सत के पल बिता रहे हैं और तस्वीरों के जरिए अपने फैंस से जुड़ने की कोशिश में हैं।

विराट को आईपीएल के 15वें सीजन में दो महीने तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने के बाद बीसीसीआई की तरफ से वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। वह रोहित शर्मा समेत उन सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी घरेलू टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। विराट को इंग्लैंड के लंबे और चुनौतीपूर्ण दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। वह एक जुलाई से शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट के लिए भी टीम में शामिल हैं। 

33 वर्षीय स्टार क्रिकेटर विराट पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर लगातार संघर्ष भी करते दिखे हैं। आईपीएल में भी दो अर्धशतकीय पारी को छोड़कर उनका बल्ला खामोश ही रहा। विराट के बल्ले से नवंबर 2019 से एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं निकला है। ऐसे में वह क्रिकेट के मैदान से दूर मालदीव में समुद्र किनारे खुद को तरोताजा करने की कोशिश में हैं। 

anushka sharma, virat kohli
Image Source : INSTAGRAM @ ANUSHKA SHARMAAnushka Sharma selfies in maldives

विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक 'शर्टलेस' तस्वीर साझा की है। इसमें वह रेत पर बैठकर समुद्र की तरफ देख रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी अनुष्का दो उनके साथ ही हैं, उन्होंने भी अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी और पोस्ट्स में मोनोकिनी पहने हुए बेहद बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह तस्वीरें अनुष्का ने खुद ही क्लिक की हैं। 

anushka sharma, virat kohli
Image Source : INSTAGRAM@ ANUSHKA SHARMAAnushka Sharma in maldives

अनुष्का ने एक और तस्वीर शेयर की थी। इसमें उनके साथ विराट नजर आ रहे ते। तस्वीर के बैकग्राउंड में समुद्र किनारे की रेत दिखाई दे रही है। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल