1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली को बेहद पसंद है क्रिकेट का ये फॉर्मेट, एशिया कप 2023 से पहले दिया बड़ा बयान

विराट कोहली को बेहद पसंद है क्रिकेट का ये फॉर्मेट, एशिया कप 2023 से पहले दिया बड़ा बयान

 Reported By: PTI, Edited By: Govind Singh
 Published : Aug 29, 2023 10:22 pm IST,  Updated : Aug 30, 2023 12:21 am IST

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एशिया कप 2023 से पहले बड़ा बयान दिया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY

Virat Kohli Asia Cup 2023: विराट कोहली की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में होती है। जब वह अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। भारत ने पिछले 10 सालों एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। वर्ल्ड कप और एशिया कप 2023 में भारतीय फैंस को कोहली से बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन इससे पहले ही विराट कोहली ने वनडे फॉर्मेट के लिए बड़ी बात कही है। 

विराट कोहली ने कही ये बात 

विराट कोहली ने कहा कि मुझे वनडे क्रिकेट में खेलना पसंद है। मेरा मानना है कि वनडे क्रिकेट एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें आपके खेल की संपूर्ण परीक्षा होती है। इसमें आपकी तकनीक, धैर्य, सिचुएशन के अनुसार खेलने के कौशल की परीक्षा होती है। इसलिए मेरा मानना है कि यह एक बल्लेबाज के रूप में आपकी परीक्षा लेता है और मुझे यह भी लगता है कि वनडे क्रिकेट ने मुझे हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया क्योंकि मुझे चुनौतियां पसंद है और मैं अपनी टीम की जीत के लिए सिचुएशन के हिसाब से खेलता हूं।

टारगेट का पीछा करते हुए करते हैं विस्फोटक बैटिंग 

विराट कोहली ने आगे बोलते हुए कहा कि मैं हमेशा ऐसा करने का प्रयास करता हूं और जैसे मैंने कहा यह फॉर्मेट मुझे अपनी बल्लेबाजी के सभी पहलुओं को परखने का लगातार मौका देता है और यही वजह है कि मैं वनडे क्रिकेट खेलने का पूरा लुत्फ लेता हूं। कोहली का 50 ओवरों के फॉर्मेट में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने इस फॉर्मेट में अभी तक 46 शतक लगाए हैं। इनमें से 26 शतक उन्होंने टारगेट का पीछा करते हुए लगाए हैं जो कि एक रिकॉर्ड है। 

यह भी पढ़ें: 

नेपाल के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की Playing 11 का ऐलान, बाबर ने इन प्लेयर्स को दी जगह

एशिया कप में किस टीम ने जीते हैं कितने मुकाबले, पाकिस्‍तान से बहुत आगे टीम इंडिया

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल