1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने रच दिया विराट इतिहास, इस मामले में केएल राहुल को छोड़ा पीछे

कोहली ने रच दिया विराट इतिहास, इस मामले में केएल राहुल को छोड़ा पीछे

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 28, 2025 06:20 am IST,  Updated : May 28, 2025 10:17 am IST

विराट कोहली ने LSG के खिलाफ मैच में 54 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए, जिसमें उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : INDIA TV

विराट कोहली जब भी किसी मैच में बैटिंग करने के लिए उतरते हैं कोई न कोई रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा होता है। LSG के खिलाफ खेले गए मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने के मिला। इस मैच में RCB के बल्लेबाज विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। वह 54 रन बनाकर आउट हुए। इस फिफ्टी प्लस पारी के दौरान विराट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह RCB के लिए 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसी के साथ उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विराट कोहली ने केएल राहुल को छोड़ा पीछे

विराट कोहली आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 600+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 5 बार ये कारनामा किया था। कोहली ने 2013, 2016, 2023,2024, 2025 में ये कारनामा किया था। इससे पहले केएल राहुल ने चार बार ये कारनामा किया था। उन्होंने 2018, 2020, 2021, 2022 सीजन में 600 से अधिक रन बनाए थे। क्रिस गेल (2011, 2012, 2013) और डेविड वॉर्नर  (2016, 2017, 2019) ने 3-3 बार ये कारनामा किया है।

आईपीएल के किसी संस्करण में सबसे ज़्यादा बार 600 से ज्यादा का स्कोर

  • 5 - विराट कोहली (2013, 2016, 2023, 2024, 2025)
  • 4 - केएल राहुल (2018, 2020, 2021, 2022)
  • 3 - क्रिस गेल (2011, 2012, 2013)
  • 3 - डेविड वार्नर (2016, 2017, 2019)

रन चेज के मामले में विराट कोहली हैं सबसे आगे

इसके साथ ही विराट कोहली से जुड़ा एक और रिकॉर्ड सामने आया है जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे विराट सच में चेज मास्टर हैं। आईपीएल 2025 में रन चेज के दौरान विराट ने एक मैच को छोड़कर सब मुकाबले में अर्धशतक लगाया है। जब जब उन्होंने रन चेज में फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया है तब तब उनकी टीम को जीत मिली है। वहीं हैदराबाद के खिलाफ रन चेज के दौरान वह अर्धशतक नहीं लगा पाए थे और 43 रन बनाकर आउट हो गए थे वहां RCB को हार का सामना करना पड़ा था। इन आंकड़ों को देखकर पता चलता है कि विराट सच में मॉडर्न डे क्रिकेट के चेज मास्टर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल