1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vijay Hazare Trophy LIVE Score: विराट कोहली ने जड़ा शानदार अर्धशतक, दिल्ली 100 रन के पार

Vijay Hazare Trophy LIVE Score: विराट कोहली ने जड़ा शानदार अर्धशतक, दिल्ली 100 रन के पार

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Dec 24, 2025 08:10 am IST,  Updated : Dec 24, 2025 02:44 pm IST

Vijay Hazare Trophy Live Score: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज हो चुका है। विजय हजारे में विराट कोहली एक्शन में हैं। बेंगलुरु में खेले जा रहे इस मैच में विराट कोहली दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं।

vijay hazare trophy virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली और इशांत शर्मा Image Source : PTI

Vijay Hazare Trophy 2025-26 live score: विजय हजारे ट्रॉफी का 24 दिसंबर से आगाज हो गया है। विराट कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। वह आंध्रा के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली के लिए खेल रहे। बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्रा ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 298 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए रिकी भुई ने सबसे ज्यादा 122 रन बनाए। वहीं, दिल्ली के लिए सिमरजीत सिंह ने 5 जबकि प्रिंस यादव ने 3 विकेट चटकाए। अब दिल्ली की टीम बल्लेबाजी कर रही है और सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी हैं। कोहली अर्धशतक बनाकर नाबाद हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन: ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, अर्पित राणा, विराट कोहली, आयुष बडोनी, नितीश राणा, सिमरजीत सिंह, हर्ष त्यागी, इशांत शर्मा, प्रिंस यादव, नवदीप सैनी।

आंध्रा प्लेइंग इलेवन: नितीश कुमार रेड्डी (कप्तान), केएस भरत, रिकी भुई, अश्विन हेब्बार, एसके रशीद, हेमंत रेड्डी, केएस राजू, त्रिपुराना विजय, सौरभ कुमार, पीवीएसएन राजू, एसडीएनवी प्रसाद।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल