1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. '15 साल के करियर में पहली बार हुआ ऐसा', पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाते ही कोहली ने कही ये बड़ी बात

'15 साल के करियर में पहली बार हुआ ऐसा', पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाते ही कोहली ने कही ये बड़ी बात

 Written By: Govind Singh
 Published : Sep 12, 2023 02:13 pm IST,  Updated : Sep 12, 2023 02:13 pm IST

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी 122 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद कोहली ने बड़ा बयान दिया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : PTI

Virat Kohli: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धमाकेदार अंदाज में 228 रनों से हरा दिया। भारत के लिए विराट कोहली ने धमाकेदार पारी खेली। उनकी वजह से ही टीम इंडिया बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। उन्होंने 94 गेंदों में 122 रन बनाए। बेहतरीन पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। कोहली का 47वां वनडे शतक है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है। 

विराट कोहली ने दिया ये बयान 

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि मैं रनों के लिए कोशिश कर रहा था, इसके लिए मैं खुश हूं। लेकिन मैं सोच रहा था कि मुझे कल दोपहर 3 बजे खेलना होगा। मेरे करियर में यह पहली बार है कि जब मैंने क्रिकेट के 15 सालों में ऐसा कुछ किया है। सौभाग्य से हम टेस्ट खिलाड़ी हैं, इसलिए जानते हैं कि अगले दिन कैसे वापस आना है और खेलना है। रिकवरी बहुत अहम है। नवंबर में 35 साल का हो जाउंगा। इसलिए मुझे अपनी रिकवरी के बारे में ध्यान रखना होगा। 

केएल राहुल के कही ये बात 

केएल राहुल और मैं दोनों ट्रेडिसनल प्लेयर हैं और जब आप उसे उसी तरह से बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं जिस तरह से वह खेल रहा था और मैं खेल रहा हूं। पार्टनरशिप को तोड़ना मुश्किल होता है, क्योंकि हम फैंसी शॉट नहीं खेलते हैं। हमने यही सोचा था कि बल्लेबाजी करना जारी रखो। यह हमारी और भारतीय क्रिकेट के लिए भी सबसे यादगार साझेदारियों में से एक है। राहुल का फॉर्म में आना हमारे लिए अच्छा है। 

भारत को श्रीलंका से खेलना है मुकाबला 

भारतीय टीम ने सोमवार को (11 सितंबर) पाकिस्तान को खिलाफ शानदार अंदाज में मुकाबला जीता। अब 12 सितंबर को भारत को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खेलना है। कोहली इसी को लेकर कह रहे थे कि ऐसा 15 साल के करियर में पहली बार हुआ है। भारत और श्रीलंका ने सुपर-4 में एक-एक मुकाबला जीता है और दोनों टीमों के दो-दो अंक हैं। 

यह भी पढ़ें: 

भारत को श्रीलंका के इस रिकॉर्ड से रहना होगा सावधान, फाइनल में पहुंचने का रोक सकता है रास्ता

भारत बनाम पाकिस्तान ऐसे हो सकता है एशिया कप 2023 फाइनल, ये है सीधा समीकरण

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल