1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली की टीम के साथ ट्विटर पर हुई बड़ी घटना, IPL फ्रेंचाइजी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

विराट कोहली की टीम के साथ ट्विटर पर हुई बड़ी घटना, IPL फ्रेंचाइजी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jan 21, 2023 02:30 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 02:30 pm IST

IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 21 जनवरी 2023 को अपने साथ हुई घटना की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट में दी।

विराट कोहली (आरसीबी)- India TV Hindi
विराट कोहली (आरसीबी) Image Source : IPL

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ शनिवार 21 जनवरी की सुबह एक बड़ी घटना हो गई। यह घटना टीम के साथ सुबह तड़के हुई जब उसके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से कुछ अन्य पोस्ट होने लगे। इसकी जानकारी देते हुए फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट किया और बताया कि आरसीबी का ट्विटर अकाउंट शनिवार सुबहर 4 बजे के करीब हैक हो गया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी के पास इसका कोई भी एक्सेस नहीं रहा। यूजर्स को होने वाली असुविधाओं के लिए फ्रेंचाइजी ने यूजर्स से माफी मांगी है।

फ्रेंचाइजी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि, आरसीबी का ट्विटर अकाउंट 21 जनवरी 2023 की सुबहर करीब 4 बजे हैक हो गया था। इस दुर्भाग्यशाली घटना के बाद हमारे पास से अकाउंट के सभी अधिकार कुछ देर के लिए चले गए थे। ट्विटर की सभी प्राइवेसी गाइडलाइन्स फॉलो करने के बाद भी जो यह घटना हुई वो हमारे कंट्रोल में नहीं थी। इसके बाद प्रोफाइल से जो भी ट्वीट और रिट्वीट हुए हम उसका कोई भी समर्थन नहीं करते हैं। साथ ही सभी फैंस से असुविधाओं के लिए खेद भी जताते हैं। हम ट्विटर की सपोर्ट टीम के साथ इस समस्या को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही हम वापसी करेंगे।

आरसीबी का अकाउंट हैक होने के बाद फ्रेंचाइजी के इस पेज से दो ट्वीट सुबह 6.31 मिनट पर हुए। इन दोनों ही ट्वीट में कार्टून दिख रहे थे और यह दोनों ही ट्वीट किसी बेटिंग या गेमिंग ऐप जैसे लग रहे थे। इस घटना के बाद फ्रेंजाइजी के अकाउंट की प्रोफाइल फोटो भी गायब हो गई। अब देखना होगा कि फ्रेंचाइजी के ट्विटर अकाउंट पर खड़ी हुई यह समस्या कब तक दूर होती है। फिलहाल इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक यूजर के कमेंट के अनुसार पिछले साल फ्रेंचाइजी का यूट्यूब अकाउंट भी हैक हो चुका है। 

अगर आरसीबी की आईपीएल 2023 के लिए तैयारियों की बात करें तो दिसंबर में आयोजित हुए मिनी ऑक्शन के बाद टीम ने अपना स्क्वॉड तैयार कर लिया था। इससे पहले रिलीज-रिटेंशन प्रक्रिया में टीम ने जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड को रिलीज कर दिया था। वहीं ऑक्शन में टीम ने विल जैक्स (₹3,20,00,000), रीस टॉप्ली (₹1,90,00,000), राजन कुमार (₹ 70,00,000), अविनाश सिंह (₹60,00,000), सोनू यादव (₹20,00,000), हिमांशु शर्मा (₹ 20,00,000) और मनोज भांडगे (₹20,00,000) पर बोली लगाई थी।

आरसीबी का IPL 2023 के लिए स्क्वॉड

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाशदीप सिंह, विल जैक्स, रीस टॉपली, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोलू यादव, मनोज भंडागे, हिमांशु शर्मा।

यह भी पढ़ें:-

IND vs NZ: टॉस के वक्त रोहित शर्मा ने कर दिया बड़ा ब्लंडर, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

IND vs NZ 2nd ODI Live Cricket Score: न्यूजीलैंड का 9 रन पर गिरा तीसरा विकेट, मोहम्मद शमी को मिली दूसरी सफलता

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल