1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने बताया IPL 2026 में RCB का टर्निंग पॉइंट, ट्रॉफी जीतने के बाद की बॉलर्स की जमकर तारीफ

विराट कोहली ने बताया IPL 2026 में RCB का टर्निंग पॉइंट, ट्रॉफी जीतने के बाद की बॉलर्स की जमकर तारीफ

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 31, 2026 11:56 pm IST,  Updated : May 31, 2026 11:57 pm IST

Virat Kohli: RCB के लिए आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने GT के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : PTI

Virat Kohli: RCB ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस सीजन RCB को चैंपियन बनाने में विराट कोहली की भूमिका सबसे अहम रही। आईपीएल 2026 में उन्होंने 16 मैचों में 600 से अधिक रन बनाकर टीम को लगातार दूसरे सीजन में ट्रॉफी दिलाई। फाइनल में एक मैच विनिंग पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने इस सीजन अपने टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की और साथ ही में ये भी बताया कि RCB के लिए इस सीजन सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट क्या रहा।

MI के खिलाफ जीत से हमें कॉन्फिडेंस मिला- विराट

फाइनल मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा कि मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि इस बार हम पर पिछले साल जैसा दबाव नहीं था। हमने पॉइंट्स टेबल में टॉप किया और खुद से कहा कि अगर हम अपनी प्लानिंग के मुताबिक खेलेंगे, तो हम सबसे बेस्ट हैं। हमारी टीम के पास इस सीजन के लिए एक से बढ़कर एक शानदार प्लेयर्स थे और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान समझदारी दिखाई।

विराट ने आगे कहा कि बीच में ब्रेक के बाद, हमें एक हार मिली और फिर मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ एक करीबी जीत मिली। वह थोड़ा मुश्किल समय था, लेकिन उस एक जीत के बाद हमारा भरोसा वापस लौट आया और वही इस सीजन हमारे लिए टर्निंग पॉइंट रहा। यह वाकई अद्भुत है, हमें ट्रॉफी जीतने के लिए बहुत लंबा इंतजार करना पड़ा। अच्छी बात यह है कि हर बार आपको अकेले खड़े रहने की जरूरत नहीं होती; हमारे आगे, पीछे और साथ में कई और खिलाड़ी भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हमारी गेंदबाजी सच में वर्ल्ड-क्लास रही। हेजलवुड, भुवी और रासिख ने कमाल का प्रदर्शन किया। हमारी टीम में अब एक बेहतरीन संतुलन और मजबूती है।

विराट कोहली के लिए आईपीएल 2026 का सीजन कैसा रहा?

विराट कोहली की बात करें तो वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे। उनके बल्ले से इस सीजन 16 मैचों में 675 रन आए। इस दौरान उनका औसत 56.25 और स्ट्राइक रेट 165.85 का रहा। इस सीजन उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। विराट एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार चार आईपीएल सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें

अगर ऐसा हुआ तो बॉलर्स की होगी मौज! IPL को और रोमांचक बनाने के लिए सचिन ने BCCI को दिए अनोखे सुझाव

RCB बैक-टू-बैक चैंपियंस, रजत पाटीदार की कप्तानी में दूसरी बार बनी विजेता

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल