1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli, India vs England ODI Update: विराट कोहली प्लेइंग-11 में हुए शामिल तो किसका कटेगा पत्ता?

Virat Kohli, India vs England ODI Update: विराट कोहली प्लेइंग-11 में हुए शामिल तो किसका कटेगा पत्ता?

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 14, 2022 04:03 pm IST,  Updated : Jul 14, 2022 04:03 pm IST

Virat Kohli, India vs England ODI Update: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज भारतीय समय के अनुसार शाम 5.30 बजे से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारत सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : INDIA TV

Highlights

  • भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज
  • भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन तय नहीं
  • भारत वनडे सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे

Virat Kohli, India vs England ODI Update: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज यानी गुरुवार को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेलना है। इस मुकाबले के शुरू होने से पहले सबके जेहन में एक ही सवाल है, क्या आज विराट कोहली टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे? क्या सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम इस अहम मुकाबले में कोहली के साथ मैदान में उतरेगी? विराट चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे नहीं खेल सके थे। इस मैच को भारत ने 10 विकेट से जीता था। लंबे वक्त से खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली की लगातार आलोचना हो रही है। कई दिग्गजों और पूर्व क्रिकेटरों ने टीम में उनकी जगह पर सवाल खड़े किए हैं लेकिन उनके करोड़ों फैंस उन्हें मैदान में देखना चाहते हैं।

कोहली आए तो किसका कटेगा पत्ता?

अगर विराट कोहली लॉर्ड्स वनडे में प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो किसी एक बल्लेबाज को टीम से बाहर जाना पड़ेगा। वनडे में कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते रहे हैं लिहाजा उनके लिए पिछले मैच की टीम में शामिल श्रेयस अय्यर को बाहर बिठाया जा सकता है। श्रेयस के अलावा दूसरे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं सूर्यकुमार यादव, जो बेहतरीन फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी20 मैच में उन्होंने तूफानी सेंचुरी लगाई थी। यानी कोहली को प्लेइंग इलेवन में जगह देने के लिए अय्यर टीम से बाहर किए जाने के लिए स्वाभाविक पसंद हो सकते हैं।

कोहली की इंजरी से मैनेजमेंट नहीं लेना चाहता रिस्क

हालांकि विराट कोहली की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। वे ओवल में हुए पहले वनडे के लिए भी टीम के साथ स्टेडियम में आए थे, पर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने। पूर्व भारतीय कप्तान ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं और टीम मैनेजमेंट उन्हें हड़बड़ी में मैदान में उतारकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता।   

वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड:

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल