1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से अभी भी इतने रन दूर कोहली, क्या बन पाएंगे ODI के बादशाह?

सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से अभी भी इतने रन दूर कोहली, क्या बन पाएंगे ODI के बादशाह?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 11, 2026 11:08 pm IST,  Updated : Jan 11, 2026 11:08 pm IST

विराट कोहली के बल्ले से लगातार रन आ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में कमाल की पारी खेली।

virat kohli - India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: विराट कोहली भले ही टेस्ट क्रिकेट और T20I क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन ODI क्रिकेट में अभी भी एक्टिव हैं। कोहली ODI क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं रहे हैं बल्कि पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार 2 डक पर आउट होने के बाद विराट कोहली की फॉर्म और स्किल पर सवाल उठने लगे थे, फिर तीसरे मैच में शानदार अर्धशतक जड़ते हुए आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद विराट कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज में 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़ते हुए सनसनी मचा दी। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया। अब विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज का आगाज भी धमाकेदार अंदाज में किया है। कोहली ने 91 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया। विराट भले ही अपना शतक पूरा नहीं कर सके लेकिन इस पारी के दौरान वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 28000 रन पूरा करने में सफल रहे। इस तरह उन्होंने नया इतिहास रच दिया। विराट सबसे तेज 28000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। अब उनके निशाने पर 29000 हजार रन का आंकड़ा है। अब तक सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही इस आंकड़ें को पार करने में कामयाब हुए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर - 34357
  • विराट कोहली - 28068 
  • कुमार संगकारा - 28016

विराट कोहली के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ना तो मुश्किल है, क्योंकि दोनों के बीच 6000 से ज्यादा रनों का अंतर है। हालांकि, ODI में विराट मास्टर ब्लास्टर के काफी करीब पहुंच सकते हैं। ODI में कोहली के अब 14650 रन हो गए हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 18426 रन बनाए हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच 3776 रनों का अंतर बचा है। कोहली अभी 37 साल के हैं और अगर वह अपने करियर को थोड़ा और लंबा खींचने में सफल हो पाते हैं, तो सचिन तेंदुलकर से आगे निकल सकते हैं। हालांकि, ऐसा होना बहुत मुश्किल होगा क्योंकि अब ODI मैचों का आयोजन बहुत कम होता है। इसके अलावा ऐसा भी अनुमान है कि कोहली 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 

ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर - 18426
  • विराट कोहली - 14650
  • कुमार संगकारा - 14234
  • रिकी पोंटिंग - 13704

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली की दमदार पारी से टीम इंडिया ने जीत से किया आगाज, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

भारतीय खिलाड़ी का ऐतिहासिक कारनामा, हैट्रिक सहित एक ओवर में झटके 4 विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल