Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, 11वीं बार IPL में पार किया ये आंकड़ा

विराट कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, 11वीं बार IPL में पार किया ये आंकड़ा

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Apr 27, 2025 11:34 pm IST, Updated : Apr 27, 2025 11:55 pm IST

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने जहां 6 विकेट से जीत हासिल की तो वहीं विराट कोहली के बल्ले से 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी भी देखने को मिली।

Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : AP विराट कोहली

विराट कोहली के बल्ले से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बेहतरीन 51 रनों की पारी देखने को मिली जो उनकी आईपीएल 2025 के सीजन में छठी अर्धशतकीय पारी भी थी। इस मैच में आरसीबी को 163 रनों का टारगेट मिला था जिसे उन्होंने 18.3 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान इस मैच को अपने नाम कर लिया। एक समय आरसीबी ने 26 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसके कोहली और क्रुणाल पांड्या के बीच हुई चौथे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी ने इस मैच को पूरी तरह से आरसीबी की तरफ मोड़ दिया। कोहली अपनी इस पारी के दम पर अब आईपीएल 2025 के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

विराट कोहली ने इस सीजन पार किया 400 रनों का आंकड़ा

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच मुकाबला शुरू होने से पहले ऑरेंज कैप सूर्यकुमार यादव के पास थी, जो उन्होंने दिन के मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेली 54 रनों की पारी के दम पर अपने नाम की थी। विराट कोहली ने शाम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 51 रनों की पारी खेलने के साथ पहली पोजीशन को हासिल किया और ऑरेंज कैप को अपने नाम कर लिया। कोहली अब तक इस सीजन में 10 मैच खेलने के बाद 63.29 के औसत से 443 रन बना चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 427 रनों के साथ सूर्यकुमार यादव हैं, जबकि तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस टीम के ओपनिंग बल्लेबाज साईं सुदर्शन हैं जिन्होंने 417 रन बनाए।

IPL में कोहली ने 11वीं बार किया ये कारनामा

आईपीएल इतिहास में विराट कोहली जहां सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं तो वहीं उन्होंने एक और बड़ा कारनामा अपने आईपीएल करियर में किया है, जिसमें उन्होंने 11वीं किसी सीजन में 400 या उससे ज्यादा रन बनाएं हैं। कोहली के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से तीन खिलाड़ी हैं जिसमें डेविड वॉर्नर, शिखर धवन और सुरेश रैना का नाम है जिन्होंने 9 बार आईपीएल में ये कारनामा किया है।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली बल्लेबाजी के दौरान केएल राहुल पर भड़के, दोनों के बीच हुई तीखी बहस; देखें VIDEO

जसप्रीत बुमराह का बड़ा कारनामा, भुवी छूट गए पीछे, खतरे में पड़ा लसिथ मलिंगा का धांसू रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement