भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के पास एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। पहले वनडे मैच में विराट अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। ऐसे में वह अब दूसरे टी-20 में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। दूसरे वनडे में अगर विराट शतक लगाने में कामयाब होते हैं तो वह एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
एडिलेड ओवल में दो शतक लगा चुके हैं विराट कोहली
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में अब तक दो शतक लगा चुके हैं। अगर वह इस मैदान पर आने वाले मैच में एक और शतक लगाते हैं तो वह एडिलेड के मैदान पर वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट के अलावा इस मैदान पर इंग्लैंड के ग्रीम हिक, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और मार्क वॉ भी दो-दो शतक लगा चुके हैं। अब विराट के पास अगले मैच में इस मैदान पर वनडे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका होगा।
एडिलेड में पांच इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं विराट
आपको बता दें कि एडिलेड के मैदान पर विराट तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 5 शतक लगा चुके हैं। अगर वह अगले मैच में शतक लगाते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन जाएंगे। इस वक्त कोहली जैक हॉब्स के साथ बराबरी पर हैं। हॉब्स ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपने करियर में पांच शतक लगाए थे। अब विराट अगले मैच में इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर पाते हैं या नहीं यह देखने लायक बात होगी।
ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी होंगे विराट कोहली
विराट कोहली के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। अगर वह अगले मैच में एडिलेड के मैदान पर 25 रन और बनाते हैं तो वह इस मैदान पर 1000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे। इसके साथ ही वह एडिलेड में 1000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मैदान पर उन्होंने अब तक 17 पारियों में 975 रन बनाए थे। वहीं ब्रायन लारा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वह एडिलेड में 15 मैचों मे 940 रन बनाने में कामयाब रहे थे।
यह भी पढ़ें
BCCI का सख्त रुख, मोहसिन नकवी को मेल कर कहा- भारत को सौंप दो एशिया कप ट्रॉफी
ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार तेज गेंदबाज