1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 18 छक्के-10 चौके, KCL में इस बल्लेबाज ने काटा बवाल, 4 मैचों में ठोक दिए इतने सारे रन

18 छक्के-10 चौके, KCL में इस बल्लेबाज ने काटा बवाल, 4 मैचों में ठोक दिए इतने सारे रन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 26, 2025 09:29 am IST,  Updated : Aug 26, 2025 09:30 am IST

IPL 2025 में विष्णु विनोद पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे। उससे पहले वह आईपीएल 2023 और 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे।

Vishnu Vinod- India TV Hindi
विष्णु विनोद Image Source : GETTY

केरला में इन दिनों केरला क्रिकेट लीग (KCL) 2025 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। जारी सीजन में एरिज कोलम सेलर्स के लिए खेल रहे विस्फोटक बल्लेबाज विष्णु विनोद ने पिछले दो मैचों में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस सीजन उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैचों में 10 चौके और 18 छक्के की मदद से 181 रन बना दिए हैं। शुरुआत के दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद विष्णु विनोद पिछले दो मैचों में जबरदस्त लय में नजर आए हैं। वह फिलहाल इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

कोच्चि ब्लू टाइगर्स के खिलाफ विष्णु विनोद ने बनाए थे 94 रन

केरला क्रिकेट लीग 2025 में विष्णु विनोद ने 24 अगस्त को संजू सैमसन की टीम कोच्चि ब्लू टाइगर्स के खिलाफ मुकाबला खेला था। इस मैच में उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की थी। वहां उन्होंने 41 गेंदों में 3 चौके और 10 छक्कों की मदद से 41 गेंदों में 94 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 229.27 का रहा था। उस मैच में उनकी टीम 236 रन बनाने में कामयाब रही थी, फिर भी उन्हें वहां हार का सामना करना पड़ा था। इसी मुकाबले में संजू सैमसन ने भी शानदार शतक लगाया था और उनकी टीम मैच जीतने में कामयाब रही थी।

त्रिशूर टाइटंस के खिलाफ भी चला विष्णु विनोद का बल्ला

इसके बाद 25 अगस्त को एरिज कोलम सेलर्स का सामना त्रिशूर टाइटंस से हुआ। इस मैच में त्रिशूर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए थे। 145 रन के टारगेट को कोलम सेलर्स की टीम ने 14.1 ओवर में 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। टीम की जीत में विष्णु विनोद ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 38 गेंदों में 86 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए।

आईपीएल में 6 मैच खेल चुके हैं विष्णु विनोद

आपको बता दें कि विष्णु विनोद KCL 2025 में संजू सैमसन के बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें एरिज कोलम सेलर्स ने 13.8 लाख रुपये में खरीदा था। विष्णु विनोद आईपीएल में RCB (2017), दिल्ली कैपिटल्स (2021) सनराइजर्स हैदराबाद (2022) MI (2023, 2024) और PBKS (2025) का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें इस लीग में अब तक सिर्फ 6 मैचों में खेलने का मौका मिला है। उन 6 मैचों में उन्होंने 56 रन बनाए हैं। आईपीएल 2025 में वो पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे, लेकिन वहां उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें

3 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर, कप्तान को भी लगी चोट; बढ़ गई परेशानी

राशिद खान तोड़ेंगे टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड! इतिहास रचने के लिए सिर्फ इतने विकेट की जरूरत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल