1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राशिद खान तोड़ेंगे टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड! इतिहास रचने के लिए सिर्फ इतने विकेट की जरूरत

राशिद खान तोड़ेंगे टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड! इतिहास रचने के लिए सिर्फ इतने विकेट की जरूरत

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 26, 2025 07:06 am IST,  Updated : Aug 26, 2025 07:09 am IST

टी-20 इंटरनेशनल में राशिद खान अब तक 161 विकेट ले चुके हैं और उन्हें टिम साउदी से आगे निकलने के लिए अब 4 विकेट की जरूरत है।

Rashid Khan- India TV Hindi
राशिद खान Image Source : GETTY

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी एशिया कप के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। एशिया कप से पहले अफगानिस्तान की टीम यूएई और पाकिस्तान के साथ एक ट्राई सीरीज खेलेगी। इस ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान के टी-20 कप्तान राशिद खान के पास टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। राशिद खान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं और ऐसा करने के लिए उन्हें सिर्फ 4 विकेट की जरूरत है।

टिम साउदी से आगे निकल सकते हैं राशिद खान

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इस वक्त न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी के नाम है। उन्होंने 126 मैचों की 123 पारियों में 164 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर राशिद खान का नाम है। अफगानिस्तान के इस स्टार गेंदबाज ने 96 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 161 विकेट लिए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर ईश सोढ़ी (150 विकेट) चौथे नंबर पर शाकिब अल हसन (149 विकेट) और पांचवें नंबर पर मुस्तफिजुर रहमान (139 विकेट) का नाम है।

एशिया कप में भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं राशिद खान

ट्राई सीरीज के बाद एशिया कप में भी राशिद खान के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। आपको बता दें कि इस बार का एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम है। भुवी ने अब तक 13 विकेट चटकाए हैं। जबकि राशिद खान ने 11 विकेट लिए हैं। आगामी T20 एशिया कप में 3 विकेट लेते ही राशिद खान भुवनेश्वर कुमार के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं।

29 अगस्त से हो रही है ट्राई सीरीज की शुरुआत

यूएई, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी-20 ट्राई सीरीज की शुरुआत 29 अगस्त से हो रही है। इस सीरीज का पहला मैच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को होगा और इस दौरान सभी मुकाबले शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में ही खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें

WC 2011 फाइनल में धोनी को ऊपर भेजने पर सचिन का बड़ा खुलासा, वजह जान रह जाएंगे हैरान

4 साल बाद पूर्व कप्तान की टीम में वापसी, 10 हजार रन के आंकड़े से सिर्फ 11 रन दूर

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल