1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीवीएस लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे सीरीज के बाद की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, पर फिटनेस को लेकर चेताया

वीवीएस लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे सीरीज के बाद की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, पर फिटनेस को लेकर चेताया

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 27, 2026 07:56 am IST,  Updated : Jul 27, 2026 07:56 am IST

जिम्बाब्वे सीरीज के बाद टीम इंडिया के अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण ने जमकर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है। साथ ही में उन्होंने ये भी कहा कि लंबे करियर के लिए वैभव को अपनी फिटनेस पर काम करना होगा।

Vaibhav Sooryvanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदर रहा। भारत ने इस सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। टीम इंडिया की इस जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में 151 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन को देखकर जिम्बाब्वे दौरे पर कोच की भूमिका निभा रहे वीवीएस लक्ष्मण काफी खुश नजर आए। लक्ष्मण ने वैभव को लेकर कहा कि वह आने वाले समय में सभी इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स तोड़ सकते हैं, मगर इसके लिए उन्हें एक चीज पर काम करना होगा, वह है उसकी ओवरऑल फिटनेस।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर वीवीएस लक्ष्मण ने क्या कहा?

जिम्बाब्वे सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि वो चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी अपनी फिटनेस में और सुधार करे। वह अभी बहुत छोटा है, लेकिन खेल के हर क्षेत्र में खुद को बेहतर बनाने के लिए हमेशा तैयार रहता है। आज के मैच के दौरान जब वह बाउंड्री के पास डाइव लगाकर कैच पकड़ते समय चोटिल हो गया, तब भी वह मैदान छोड़कर बाहर नहीं जाना चाहता था। फिजियो के कहने पर ही उसे बाहर भेजा गया। इससे पता चलता है कि वह हर हाल में टीम के लिए अपना योगदान देने के लिए कितना उत्सुक और समर्पित रहता है। पिछले छह महीने उसके खेल की समझ काफी अच्छी हुई है।

वैभव से ऐसी ही प्रदर्शन की उम्मीद थी- लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ अपने शुरुआती मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से इस सीरीज में शानदार वापसी की, उससे उन्हें बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई। जब उनसे पूछा गया कि क्या सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर था, तो लक्ष्मण ने कहा कि उन्हें वैभव से ऐसी ही उम्मीद थी। उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल जब वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे, तब भी उन्होंने दबाव को बहुत अच्छे से संभाला था। लक्ष्मण के मुताबिक आईपीएल का मैच भी किसी इंटरनेशनल मैच जितना ही चुनौतीपूर्ण होता है और इतनी छोटी उम्र में खेलने पर या तो खिलाड़ी दबाव से घबरा जाता है या फिर उसे एक चुनौती की तरह स्वीकार करता है।

शतक न बना पाने से निराश थे वैभव

लक्ष्मण ने आगे कहा कि मैं इस सीरीज के नतीजे से हैरान नहीं हूं। वह शतक न बना पाने से निराश थे, लेकिन हमने उनसे कहा कि यह उनका पहला या आखिरी मौका नहीं होगा। उनके सामने एक लंबा करियर है, और उनके पास हर दिन बेहतर होने का एटीट्यूड और माइंडसेट है। मुझे यकीन है कि वह आगे बढ़ेगा और इंटरनेशनल लेवल पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। उसमें ऐसा करने की पूरी काबिलियत और क्षमता है।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने दो अवॉर्ड पर जमाया कब्जा, कहा- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है

बतौर कप्तान पहली सीरीज जीतने के बाद गदगद हुए श्रेयस अय्यर, जमकर की युवा प्लेयर्स की तारीफ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल