1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्जुन तेंदुलकर के बाद अब इस क्रिकेटर का फैसला चौंकाएगा, जानिए कौन है ये दिग्गज का रिश्तेदार

अर्जुन तेंदुलकर के बाद अब इस क्रिकेटर का फैसला चौंकाएगा, जानिए कौन है ये दिग्गज का रिश्तेदार

 Published : May 29, 2025 06:58 pm IST,  Updated : May 29, 2025 07:09 pm IST

अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी डोमेस्टिक टीम में पिछले ही दिनों में बदलाव किया है। अब वसीम जाफर के भतीजे अरमान जाफर ने भी टीम बदलने का फैसला किया है।

armaan jaffer- India TV Hindi
अरमान जाफर Image Source : GETTY

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे इस साल एक भी मैच आईपीएल में अब तक नहीं खेल पाए हैं। इतना ही नहीं, मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, ऐसे में इस बात की संभावना भी कम है कि अर्जुन को अब मुंबई की प्लेइंग इलेवन में मौका मिले। ये तो रही आईपीएल की बात, जहां अर्जुन शुरू से मुंबई के ही साथ जुड़े रहे हैं, लेकिन उन्होंने पिछले ही दिनों अपनी डोमेस्टिक टीम में बदलाव किया था। पहले से मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन वहां उन्हें बहुत कम खेलने का मौका मिलता था, इसलिए वे गोवा चले गए। अब एक और खिलाड़ी ने कुछ इसी तरह का फैसला किया है। वे हैं भारत के दिग्गज क्रिकेट रहे वसीम जाफर के भतीजे। 

वसीम जाफर के भतीजे अरमान जाफर ने भी बदली अपनी टीम

वसीम जाफर ने भारत के लिए लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। अब उनके भतीजे अरमान जाफर भी डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं। अभी तक वे मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन अब उन्होंने मुंबई से नाता तोड़कर पांडिचेरी जाने का फैसला किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर में इस बात का खुलासा किया गया है कि अरमान जाफर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिशन से पांडिचेरी जाने के लिए एनओसी मांगी थी, जो उन्हें दे दी गई है। एमसीए सचिन ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पंडिचेरी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पी दामोदरन ने अरमान जाफर के अलावा दो और खिलाड़ियों के आने की बात कही है। 

अब तक ऐसा रहा है अरमान जाफर का प्रदर्शन

अरमान जाफर का नाम आपने अभी तक शायद ज्यादा नहीं सुना होगा। आपको ये भी नहीं पता होगा कि वसीम जाफर के भतीजे क्रिकेट खेलते भी हैं। लेकिन उनके आंकड़े ठीक ठाक हैं। आरमान जाफर ने अब तक 15 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 769 रन बनाए हैं। उनका औसत 29.57 का है और वे तीन शतक के साथ ही एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वहीं लिस्ट ए में 15 मैच खेलकर अरमान ने 546 रन बनाए हैं, जहां उनका औसत 42 का है। यहां उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाने का काम किया है। एक टी20 मैच खेलकर उन्होंने 27 रन बनाए हैं

अरमान के पिता ही उनके कोच

अरमान के पिता कलीम जाफर हैं, जो उनके कोच भी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कलीम ने कहा कि उन्हें बहुत भारी मन से मुंबई छोड़ने का फैसला लेना पड़ रहा है। उन्होंने अपना सारा क्रिकेट मुंबई के लिए ही खेला है। अरमान जब मुंबई की अंडर 19 क्रिकेट में खेला करते थे, तब उन्होंने लगातार तीन दोहरे शतक ठोक दिए थे और उनके बाद उनकी खूब चर्चा हुई थी। अब अरमान करीब 26 साल के हो गए हैं। वे आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए चुने भी गए थे, लेकिन उन्हें वहां भी खेलने का मौका नहीं मिल सका। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल