1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-C vs AUS-C: बेकार गई धवन की शतकीय पारी, इंडिया चैंपियंस को मिली लगातार दूसरी हार

IND-C vs AUS-C: बेकार गई धवन की शतकीय पारी, इंडिया चैंपियंस को मिली लगातार दूसरी हार

 Written By: Hitesh Jha
 Updated : Jul 26, 2025 08:34 pm IST

WCL 2025 में इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच मुकाबला हेडिंग्ले लीड्स में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

IND-C vs AUS-C- India TV Hindi
IND-C vs AUS-C Image Source : GETTY

IND-C vs AUS-C: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) में आज इंडिया लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच मुकाबला हेडिंग्ले लीड्स में खेला गया। इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने 4 विकेट से अपने नाम किया। इंडिया चैंपियंस की यह इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के कप्तान ब्रेट ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया चैंपियंस की टीम चार विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाने में कामयाब रही। भारत की तरफ से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 60 गेंदों में नाबाद 91 रन बनाए। युसूफ पठान ने 23 गेंदों में नाबाद 52 रनों की पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रलिया की टीम ने इस टारगेट को आखिरइउ आखिरी ओवर में 4 विकेट रहते हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कइल फर्ग्युसन ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए।

यहां देखें इंडिया चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस मैच का लाइव स्कोर

Latest Cricket News

IND-C vs AUS-C Live Score

Auto Refresh
Refresh
  • 8:28 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने दर्ज की धमाकेदार जीत

    आखिरी ओवर में 13 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम ने 4 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया। भारत की तरफ से ये ओवर इरफान पठान फेंक रहे थे।

  • 8:22 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 13 रन की जरूरत

    ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को आखिरी ओवर में इस मैच को जीतने के लिए 13 रन की जरूरत है।

  • 8:12 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    बेन कटिंग 15 रन बनाकर हुए आउट

    ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट बेन कटिंग के रूप में गिरा है। वह 6 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 13 गेंदों पर 27 रन की जरूरत है।

  • 8:08 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    18 गेंदों में 40 रन की जरूरत

    ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को ये मैच जीतने के लिए आखिरी के 3 ओवर में 40 रन बनाने होंगे। 17 ओवर के बाद उनका स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन है।

  • 8:03 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    कैलम फर्ग्युसन का अर्धशतक हुआ पूरा

    ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की तरफ से कैलम फर्ग्युसन इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इस मैच में शानदार अर्धशतक लगाया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को यहां से जीत के लिए 23 गेंदों पर 49 रन की जरूरत है।

  • 7:50 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    क्रिश्चियन और फर्ग्युसन कर रहे हैं जबरदस्त बल्लेबाजी

    ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में फ़िलहाल डेनियल क्रिश्चियन और कैलम फर्ग्युसन जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों 33-33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 36 गेंदों पर 76 रन की जरूरत है।

  • 7:37 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर

    11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को यहां से जीत के लिए 54 गेंदों में 114 रन की जरूरत है।

  • 7:20 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    पीयूष चावला ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट

    पीयूष चावला ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर भारत की मैच में वापसी करवाई है। उन्होंने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर शॉन मार्श और चौथी गेंद पर बेन डंक को पवेलियन भेजा। छह ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 52 रन है।

  • 7:12 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर

    5 ओवर का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। डार्सी शॉर्ट 7 और शॉन मार्श 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 7:02 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    क्रिस लीन हुए आउट

    ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को पहला झटका क्रिस लीन के रूप में लगा है। वह 10 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें हरभजन सिंह ने बोल्ड किया। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 30 रन है। 

  • 6:56 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर

    2 ओवर का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम ने बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। क्रिस लीन 8 गेंदों में 19 रन बना चुके हैं।

  • 6:35 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के सामने बड़ा टारगेट

    इंडिया चैंपियंस की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को इस मैच को जीतने के लिए 204 रन बनाने होंगे।

  • 6:14 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    शिखर धवन कर रहे हैं शानदार बल्लेबाजी

    इंडिया चैंपियंस के लिए इस मैच में शिखर धवन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 16 ओवर के खत्म होने तक धवन 47 गेंदों में 68 रन बना चुके हैं। उनके साथ क्रीज पर युसूफ पठान मौजूद हैं।

  • 6:01 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    कप्तान युवराज सिंह हुए आउट

    युवराज सिंह के रूप में इंडिया चैंपियंस को चौथा झटका लगा है। वह इस मैच में 4 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया चैंपियंस का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 103 रन है।

  • 5:53 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    सुरेश रैना लौटे पवेलियन

    सुरेश रैना के रूप में इंडिया चैंपियंस को तीसरा झटका लगा है। वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 11 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट ब्रेट ली ने लिया।

  • 5:45 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    9 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर

    9 ओवर का खेल खत्म होने तक इंडिया चैंपियंस की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। धवन 34 और रैना 7 रन  बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

  • 5:33 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    एक ही ओवर में इंडिया चैंपियंस ने गंवाए दो विकेट

    अच्छी शुरुआत के बाद इंडिया चैंपियंस ने छठे ओवर में दो विकेट गंवा दिए। उथप्पा 21 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रायुडू 2 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गए। छह ओवर का खेल खत्म होने तक इंडिया चैंपियंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन है।

  • 5:22 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    उथप्पा और धवन कर रहे हैं शानदार बल्लेबाजी

    चार ओवर का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। उथप्पा 25 और धवन 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 5:09 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    इंडिया चैंपियंस की अच्छी शुरुआत

    ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ मैच में इंडिया चैंपियंस की शुरुआत अच्छी हुई है। एक ओवर का खेल खत्म होने तक इंडिया की टीम ने बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं।

  • 4:43 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    इंडिया चैंपियंस की प्लेइंग XI

    इंडिया चैंपियंस: रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, विनय कुमार, सिद्धार्थ कौल

     
     
  • 4:43 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की प्लेइंग XI

    ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस: क्रिस लिन, शॉन मार्श, डार्सी शॉर्ट, बेन डंक (विकेट कीपर), कैलम फर्ग्यूसन, बेन कटिंग, डैनियल क्रिश्चियन, नाथन कूल्टर-नाइल, स्टीव ओकीफ, ब्रेट ली (कप्तान), पीटर सिडल

     
     
  • 4:42 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टॉस अपडेट

    ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के कप्तान ब्रेट ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल