IND-C vs SA-C: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 22 जुलाई को इंडिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीमें आमने-सामने थी, यह मुकाबला नॉर्थैम्पटन के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम ने 88 रनों से बाजी मारी। इस मैच में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान एबी डिविलियर्स ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए। भारत की तरफ से पीयूष चावला और युसूफ पठान ने दो-दो विकेट निकाले। इंडिया चैंपियंस की टीम स्कोर का पीछे करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना पाई। यह इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम की लगातार दूसरी जीत है।
यहां देखें इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस मैच का लाइव स्कोर