IND-C vs WI-C: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में इंडिया चैंपियंस का सामना आज वेस्टइंडीज चैंपियंस से हुआ। यह मैच लीसेस्टर के ग्रेस रोड ग्राउंड में खेला गया। स्टुअर्ट बिन्नी की शानदार पारी के बदौलत इंडिया चैंपियंस ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाने में कामयाब रही। वेस्टइंडीज की तरफ से कायरन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर 3 चौके और 8 छक्के की मदद से 73 रन बनाए। जवाब में इंडिया चैंपियंस ने इस टारगेट को 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। स्टुअर्ट बिन्नी ने इंडिया चैंपियंस की तरफ से 21 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रनों की तूफानी पारी खेली।
यहां देखें इंडिया चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस मैच का लाइव स्कोर