1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs ZIM: टूट गया जिम्बाब्वे का भी विनिंग स्ट्रीक, सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने थमाई 107 रनों से बड़ी हार

WI vs ZIM: टूट गया जिम्बाब्वे का भी विनिंग स्ट्रीक, सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने थमाई 107 रनों से बड़ी हार

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 23, 2026 10:45 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 10:46 pm IST

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 44वां खेला जाएगा। इस मैच में विंडीज की टीम ने बड़ी जीत दर्ज की। सुपर-8 में यह उनकी पहली जीत है।

WI vs ZIM- India TV Hindi
वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे Image Source : AP

T20 वर्ल्ड कप 2026 के 44वें मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह पीटा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 107 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। इस टारगेट को पीछा करने में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज नाकाम रहे। उनकी टीम 17.4 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही इस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे का भी विनिंग स्ट्रीक टूट गया। उनके लिए यह इस वर्ल्ड कप की पहली हार है।

वेस्टइंडीज के लिए हेटमायर और पॉवेल ने खेली तूफानी पारी

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में ताबड़तोड़ बैटिंग की। शिमरन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की धमाकेदार पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए, जोकि टी20 वोर्क्ड कप 2026 का सबसे बड़ा टोटल बन गया है। वेस्टइंडीज की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही थी। ब्रैंडन किंग इस मैच में सिर्फ 12 बॉल में 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए हेटमायर और पॉवेल के बीच 52 गेंदों में 122 रन की साझेदारी हुई। हेटमायर ने इस मैच में 34 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 85 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान स्ट्राइक रेट 250 का रहा। उनके अलावा रोवमन पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा वेस्टइंडीज के लिए इस मैच में शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 बॉल पर 31 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 10 बॉल पर 21 रन बनाए। वहीं जेसन होल्डर ने 4 गेंदों में दो छक्के की मदद से 13 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने खेली तूफानी पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। 20 के स्कोर पर टीम को लगातार तीन झटके लगे। सबसे पहले तादिवानाशे मारुमानी 14 रन, ब्रायन बेनेट ने 5 और रेयान बर्ल बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद डियोन मेयर्स भी 28 रन बनाकर आउट हो गए। टोनी मुनयोंगा और सिकंदर रजा के बीच पांचवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी हुई थी। 94 के स्कोर के पांचवां विकेट गिरने के बाद जिम्बाब्वे की पारी फिर से लड़खड़ा गई। मेयर्स के अलावा सिकंदर रजा ने 27 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन ब्रैड इवांस ने बनाए। उन्होंने 21 बॉल में 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं अकील हुसैन को 3 विकेट के लिए।

यह भी पढ़ें 

ICC T20 WC 2026 के बीच कैसी है आईसीसी की टीम रैंकिंग, ये हैं टॉप 5 टीमें

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, सितंबर से अक्टूबर तक खेले जाएंगे 6 मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल