West indies Champions vs South Africa Champions Cricket Score WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियंनशिप लीजेंड्स 2025 का दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान एबी डिविलियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच 11-11 ओवर्स का मैच हुआ। इसके बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए। फिर डकवर्थ लुईस नियम की वजह से अफ्रीका को 81 रनों का टारगेट मिला। फिर 11 ओवर के बाद स्कोर बराबर हो गया। बॉल आउट में नतीजा अफ्रीका के पक्ष में गया, जहां अफ्रीका के जेजे स्मट्स और वेन पार्नेल ने विकेट को हिट किया। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से कोई भी गेंदबाज विकेट को हिट नहीं कर पाया।
SA-C vs WI-C के बीच मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।