1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट मैच में हार के बाद कोच पर लगाया गया जुर्माना, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

टेस्ट मैच में हार के बाद कोच पर लगाया गया जुर्माना, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

 Published : Jun 29, 2025 12:29 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 12:29 pm IST

वेस्टइंडीज की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अब इसके बाद वेस्टइंडीज के कोच के ऊपर जुर्माना लगाया गया है।

डैरेन सैमी- India TV Hindi
डैरेन सैमी Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम को 159 रनों से हरा दिया। वेस्टइंडीज की टीम को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उसने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी। इस मैच में हार जीत से ज्यादा अंपायर्स के फैसले चर्चा में रहे। अंपायर्स के फैसलों पर वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने अपना गुस्सा निकाला था। अब अंपायर्स की आलोचना करने की वजह से उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

अंपायर्स के फैसलों पर सैमी ने जताई थी निराशा

मैच के बाद कोच डैरेन सैमी ने टीवी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के अलावा DRS जैसे फैसलों में निरंतरता की मांग की थी। सैमी ने निराशा व्यक्त की थी कि होल्डस्टॉक का विकेट के पीछे कैच के लिए भेजे गए दो एक जैसे मामलों में फैसला अलग-अलग था। इसमें ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को नॉट आउट दिया गया था, जबकि वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई हॉप को आउट करार दिया गया था। वेस्टइंडीज के कोच ने कप्तान रोस्टन चेज और ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन से जुड़े LBW रेफरल का भी जिक्र किया था।

डैरेन सैमी ने मान ली अपनी गलती

वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने मैच अधिकारी के प्रति सार्वजनिक आलोचना या अनुचित टिप्पणी के लिए आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोष स्वीकार किया। इसके बाद औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। जबकि कोच के रूप में उनका ये पहला टेस्ट मैच ही था।

वेस्टइंडीज को मिली थी हार

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 190 रन बनाकर 10 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के लिए ट्रेविस हेड, ब्यू बेवस्टर और एलेक्स कैरी ने अर्धशतक लगाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही ऑस्ट्रेलिया ने 310 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और टीम सिर्फ 141 रनों पर सिमट गई। हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल