1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज की टीम पर बड़ी कार्रवाई, ICC ने सुनाई कड़ी सजा, कप्तान ने मानी अपनी गलती

वेस्टइंडीज की टीम पर बड़ी कार्रवाई, ICC ने सुनाई कड़ी सजा, कप्तान ने मानी अपनी गलती

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 30, 2026 05:37 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 05:38 pm IST

3 मैचों की ODI सीरीज में करारी शिकस्त के बाद वेस्टइंडीज को तगड़ा झटका लगा है। ICC ने पूरी टीम के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।

WI vs AUS- India TV Hindi
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : @WINDIESCRICKET

AUS vs WI: वेस्टइंडीज की टीम की हार का सिलसिला लगातार जारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही ODI सीरीज में हार के बाद अब कैरेबियाई टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है। ICC ने वेस्टइंडीज की टीम को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, ICC ने टीम पर भारी जुर्माना लगाया है। वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम को यह जुर्माना स्लो ओवर-रेट के कारण लगा है। दरअसल, वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम पर पहले ODI मैच में स्लो ओवर-रेट के चलते मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह मुकाबला सेंट किट्स में खेला गया था, जहां टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई।

कप्तान ने मानी गलती

टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और प्रस्तावित सजा भी मान ली, जिसके चलते औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैच रेफरी रिऑन किंग ने यह सजा सुनाई, जब यह पाया गया कि समय में छूट को ध्यान में रखने के बावजूद वेस्टइंडीज टीम दो ओवर पीछे रह गई थी। मैच के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर लॉरेन एजेनबैग और कैंडेस ला बोर्डे, थर्ड अंपायर जैकलीन विलियम्स और चौथे अंपायर मारिया एबॉट ने यह आरोप लगाया था।

ODI सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा

अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर यह मुकाबला 103 रनों से जीत लिया। इसके बाद दूसरे ODI में भी ऑस्ट्रेलिया ने 90 रनों से जीत दर्ज कर ली, जिससे तीन मैचों की सीरीज में उसने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया है, जबकि वेस्टइंडीज टीम के सामने अपनी साख बचाने की चुनौती होगी।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम का वेस्टइंडीज दौरा अब समाप्त होने की कगार पर है। ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार जीत के साथ इस दौरे का आगाज किया था। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 3 मैचों की T20I सीरीज में वेस्टइंडीज का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। अब ODI सीरीज में लगातार 2 मैच जीतकर टीम का आत्मविश्वास 7वें आसमान पर है। अब मेहमान टीम का लक्ष्य वेस्टइंडीज को उसी की सरजमीं पर लगातार छठे मैच में हराने का है।

यह भी पढ़ें

ODI World Cup 2027: आईसीसी ने बनाया खास प्लान, पहले से और बड़ा होगा वनडे विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का आएगा तूफान, कौन करेगा उनके साथ पारी का आगाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल