1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एमएस धोनी बन सकते हैं RCB बॉलर्स के लिए सिर दर्द, यकीन न हो तो इन आंकड़ों को देख लीजिए

एमएस धोनी बन सकते हैं RCB बॉलर्स के लिए सिर दर्द, यकीन न हो तो इन आंकड़ों को देख लीजिए

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 03, 2025 05:05 pm IST,  Updated : May 03, 2025 05:05 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एमएस धोनी का रिकॉर्ड शानदार है। इस टीम के खिलाफ आईपीएल में धोनी ने 894 रन बनाए हैं।

MS Dhoni- India TV Hindi
एमएस धोनी Image Source : PTI

IPL 2025 का 52वां मुकाबला 3 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान सभी की नजरें एक बार फिर एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों पर रहेंगी। एमएस धोनी का रिकॉर्ड बेंगलुरु के खिलाफ बेहद शानदार है और जब वो इस टीम के खिलाफ उनके होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने के लिए उतरते हैं तो उन्हें रोकना और भी मुश्किल हो जाता है।

RCB के खिलाफ खूब चलता है एमएस धोनी का बल्ला

आईपीएल में RCB के खिलाफ एमएस धोनी का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ अब तक 34 पारियों में 4 अर्धशतक के बदौलत 894 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.04 और औसत 40.64 का रहा है। आईपीएल में धोनी RCB के खिलाफ अब तक 49 छक्के लगा चुके हैं। धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सीएसके के लिए 30 पारियों में 795 रन बनाए हैं। जबकि उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेलते हुए 4 पारियों में 99 रन बनाए हैं।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसे हैं एमएस धोनी के आंकड़े

एम चिन्नास्वामी में अगर धोनी के आंकड़ों की बात करें तो वहां उन्होंने 12 पारियों में 80 से अधिक की औसत और 180 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ लगभग 500 रन बनाए हैं। इस मैदान पर आईपीएल में धोनी ने पांच अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि इस सीजन धोनी का बल्ला उस अंदाज में नहीं चला है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। लेकिन इस मैदान पर जिस तरह के उनके आंकड़े हैं उसको देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर RCB के खिलाफ धोनी का बल्ला चला तो उन्हें रोकना बेंगलुरु के गेंदबाजों के लिए बेहद मुश्किल होगा।

आईपीएल 2025 में एमएस धोनी का प्रदर्शन

आईपीएल के जारी सीजन में एमएस धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक उन्होंने कुल 10 मुकाबले खेले हैं। इन10 पारियों में उन्होंने 151 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 25.17 का रहा है। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 148 से अधिक का रहा है। इस सीजन धोनी 4 पारियों में नॉटआउट रहे हैं। साथ ही उनका हाईएस्ट स्कोर 30 रहा है। उन्होंने इस सीजन अब तक 12 चौके व 9 छक्के लगाए हैं।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली के निशाने पर धमाकेदार रिकॉर्ड, 51 रन जड़ते ही तोड़ देंगे वॉर्नर का बहुत बड़ा कीर्तिमान

अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ RCB vs CSK मैच तो किसे होगा फायदा, किसे होगा नुकसान

 

 

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल