1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli Next Match: टीम इंडिया के लिए कब खेलते हुए दिखेंगे विराट कोहली? इस दिन होगा मैच

Virat Kohli Next Match: टीम इंडिया के लिए कब खेलते हुए दिखेंगे विराट कोहली? इस दिन होगा मैच

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 01, 2026 08:35 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 08:36 pm IST

Virat Kohli Next Match: IPL के बाद क्रिकेट फैंस अब विराट कोहली भारतीय टीम की जर्सी में खेलते हुए देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम आपको बताएंगे कि विराट कोहली अब कब और किस टीम के खिलाफ भारतीय टीम की तरफ से मैदान पर उतरेंगे।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

Virat Kohli Next Match: RCB के चैंपियन बनने के साथ ही आईपीएल 2026 का समापन हो गया है। फाइनल मैच में RCB के लिए विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने 42 बॉल पर 75 रन की मैच विनिंग पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। आईपीएल के बाद अब फैंस का फोकस इंटरनेशनल क्रिकेट पर शिफ्ट होने वाला है। फैंस अब ये जानना चाहते हैं कि विराट कोहली अब टीम इंडिया की जर्सी में कब खेलते हुए दिखेंगे। आपको बता दें कि विराट टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे और आईपीएल में खेलते हैं।

टीम इंडिया के लिए कब खेलते हुए दिखेंगे विराट कोहली?

टीम इंडिया अब अफगानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। ये मुकाबला 6 जून से खेला जाएगा। इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। अफगानिस्तान सीरीज के लिए बीसीसीआई की सेलेक्शन कमिटी ने टीम का ऐलान कर दिया है और विराट वनडे टीम का हिस्सा हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होने वाली है और उस सीरीज में वह टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखेंगे। इसका मतलब है कि विराट कोहली अब 13 जून को टीम इंडिया के लिए खेलेंगे और वहां भी आईपीएल वाला फॉर्म जारी रखना चाहेंगे।

IND vs AFG वनडे सीरीज का शेड्युल

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के शेड्यूल को लेकर बात करें तो पहला वनडे मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में 13 जून को होगा। इसके बाद दूसरा वनडे मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 17 जून को खेला जाएगा। वहीं तीसरा वनडे मुकाबला 20 जून को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। वहीं दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा (फिटनेस के अधीन), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या (फिटनेस के अधीन), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार

यह भी पढ़ें

ICC का बड़ा एक्शन, T20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम को किया सस्पेंड

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल में किया बदलाव, IND vs PAK मैच पर भी आया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल