1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप आखिरी बार कब टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था? टीम इंडिया नहीं पहुंच पाई थी फाइनल में

एशिया कप आखिरी बार कब टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था? टीम इंडिया नहीं पहुंच पाई थी फाइनल में

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 07, 2025 09:13 am IST,  Updated : Aug 07, 2025 01:42 pm IST

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इस बार ये टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में विराट और रोहित इस एशिया कप में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

Asia Cup- India TV Hindi
एशिया कप Image Source : GETTY

एशिया कप 2025 का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इसका फाइनल 29 सितंबर को खेला जाएगा। अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह टूर्नामेंट इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। वहीं पिछली बार (2023 में) ये टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया था। इस बीच हम आपको बताएंगे कि एशिया कप आखिरी बार कब टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था और वहां टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा था।

ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का प्रदर्शन रहा था शानदार

एशिया कप अब तक दो बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जा चुका है। यह टूर्नामेंट आखिरी बार टी-20 फॉर्मेट में 2022 में खेला गया था। उससे पहले यह 2016 में पहली बार टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। 2016 में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी, लेकिन 2022 एशिया कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, टीम वहां फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी। 2022 एशिया कप में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में दो मुकाबले पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ खेला था। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट और हांगकांग को 40 रनों से हराया था।

सुपर-4 स्टेज में टीम इंडिया को मिली थी दो हार

ग्रुप स्टेज में दो मैच जीतने के बाद भारतीय टीम सुपर-4 में पहुंचने में कामयाब रही थी। सुपर-4 में उनका सामना सबसे पहले पाकिस्तान से हुआ। यहां टीम इंडिया को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारतीय टीम का मुकाबला श्रीलंका से हुआ और वहां भी टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेला, जहां टीम इंडिया ने 101 रनों से जीत दर्ज की। सुपर-4 में टीम इंडिया तीन में से सिर्फ एक मैच जीत पाई और पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रही। ऐसे में भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई।

श्रीलंका ने जीता था एशिया कप 2022 का खिताब

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और श्रीलंका फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जहां श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था। उस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 147 रन पर सिमट गई थी। इस तरह श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप का खिताब था।

यह भी पढ़ें

31 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करेगा ये खिलाड़ी, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड रहा है शानदार

जेम्स एंडरसन का फ्लॉप शो, The Hundred के डेब्यू में नहीं चला जादू, 20 गेंदों में लुटाए इतने रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल