1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कौन हैं 5 गेंदों में पांच छक्के लगाने वाले 23 साल के सलिल अरोड़ा? IPL 2026 से पहले ही विरोधी टीमों की उड़ाई नींद

कौन हैं 5 गेंदों में पांच छक्के लगाने वाले 23 साल के सलिल अरोड़ा? IPL 2026 से पहले ही विरोधी टीमों की उड़ाई नींद

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 22, 2026 11:08 am IST,  Updated : Mar 22, 2026 11:08 am IST

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए अपने स्क्वाड में कुछ भारतीय युवा खिलाड़ियों को भी हिस्सा बनाया है, जिसमें एक नाम 23 साल के सलिल अरोड़ा का भी शामिल है, जिन्होंने प्रैक्टिस मैच में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है।

Salil Arora- India TV Hindi
सलिल अरोड़ा Image Source : INSTAGRAM/SALIL ARORA

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले कुछ सीजन से किसी एक टीम की बैटिंग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली है तो वह सनराइजर्स हैदराबाद की है। इसकी सबसे बड़ी वजह उसमें एक से एक आक्रामक बल्लेबाजों का मौजूद होना है, जिसके चलते विरोधी टीम के गेंदबाजों के लिए बचना काफी मुश्किल हो जाता है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में जिस तरह की मानसिकता के साथ खेलना शुरू किया उसके चलते वह बड़े स्कोर बनाते हुए दिखी है। उनकी बैटिंग लाइनअप को देखा जाए तो उसमें अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के रूप में जहां आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज मौजूद हैं तो वहीं इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन का नाम भी आता है। अब आगामी सीजन में इस बल्लेबाजी क्रम में 23 साल के सलिल अरोड़ा का नाम भी दिखने वाला है जिसमें उन्होंने प्रैक्टिस मैच में जिस तरह से अपनी प्रतिभा दिखाई है उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और भी अधिक खतरनाक दिखेगी।

सलिल अरोड़ा ने लगातार 5 गेंदों लगाए पांच छक्के

सनराइजर्स हैदराबाद ने 21 मार्च को अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच खेला जिसमें एक टीम का हिस्सा 23 साल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा भी थे। इस मैच में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन से जिस तरह के फॉर्म की उम्मीद थी वैसा ही देखने को भी मिला। वहीं हैदराबाद की नजरें अपने युवा खिलाड़ियों पर थी जिसमें सबसे ज्यादा सुर्खियां सलिल अरोड़ा ने बटोरी। डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे सलिल अरोड़ा को सिर्फ 16 गेंदों का सामना करने के साथ 47 रन बना दिए। इस दौरान सलिल ने लगातार 5 गेंदों में पांच छक्के लगाकर सभी को प्रभावित भी किया।

SRH ने ऑक्शन में खर्च किए थे सलिल पर 1.50 करोड़ रुपये

सलिल अरोड़ा घरेलू क्रिकेट में पंजाब की तरफ से खेलते हैं जिसमें उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की टीम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 39 गेंदों में शतक जड़ दिया था, जिसमें उनके बल्ले इस मैच में 45 गेंदों में नाबाद 125 रनों की पारी देखने को मिली थी। सलिल अरोड़ा ने आईपीएल 2026 के प्लेयर ऑक्शन में खुद को 30 लाख रुपये बेस प्राइस में रजिस्टर करवाया था, जिसके बाद ऑक्शन में उनको अपना हिस्सा बनाने के लिए कई टीमों ने दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.50 करोड़ रुपये खर्च करने के साथ उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया।

ये भी पढ़ें

SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से पहले दिया बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मारूंगा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल