Liam Dawson: भारत और इंग्लैंड के बीच अब टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। उन्होंने चोटिल शोएब बशीर की जगह लियाम डॉसन को टीम में जगह दी है। 8 साल के बाद डॉसन की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। टीम में उनका नाम शामिल होने के बाद से हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि लियाम डॉसन कौन हैं और क्यों हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है।
इंग्लैंड के लिए तीन टेस्ट मैच खेल चुके हैं डॉसन
35 साल के लियाम डॉसन इंग्लैंड के लिए कुल 3 टेस्ट मैच खेल चुके हैं वहां उनके नाम 7 विकेट दर्ज है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, उसके बाद से वह टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। टेलेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके शानदार आंकड़े को देखने के बाद टेस्ट टीम में उनकी वापसी हुई है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने अब तक कुल 212 मैच खेले हैं और वहां डॉसन ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डॉसन के आंकड़े हैं शानदार
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके बल्ले से 341 पारियों में 35.29 के औसत से 10731 रन आए हैं। वहां उनके नाम 18 शतक और 56 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं बॉलिंग की बात करें तो वहां उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 273 पारियों में 371 विकेट अपने नाम किए हैं। वहां उनका बेस्ट प्रदर्शन एक पारी में 51 रन देकर 7 विकेट है। 2017 के बाद से उन्होंने अब तक 26.60 के औसत से कुल 194 फर्स्ट क्लास विकेट हासिल किए हैं। अब देखना ये होगा कि उन्हें अब मैनचेस्टर टेस्ट में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।
T20I फॉर्मेट में हुई थी लियाम डॉसन की वापसी
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इस टी20 सीरीज के लिए बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर लियाम डॉसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया था। इस सीरीज में उन्हें खेलने का मौका भी मिला था, जो उनका 3 साल बाद पहला इंटरनेशनल मैच भी था। वहां उन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट लिए थे।
यह भी पढ़ें
IND vs ENG: लॉर्ड्स हारकर अब मेनचेस्टर में तो और भी बड़ा संकट, कैसे होगी सीरीज बराबर