1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल से पहले कौन था T20I में टीम इंडिया का उपकप्तान? भारत के लिए खेल चुका है 153 मुकाबले

शुभमन गिल से पहले कौन था T20I में टीम इंडिया का उपकप्तान? भारत के लिए खेल चुका है 153 मुकाबले

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 20, 2025 11:05 am IST,  Updated : Aug 20, 2025 11:07 am IST

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो चूका है। इस टूर्नामेंट के लिए शुभमन गिल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : GETTY

Axar Patel: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। 19 अगस्त को बीसीसीआई की मेंस सेलेक्शन कमिटी ने इस टूर्नामेंट के लिए 15 प्लेयर्स का स्क्वॉड जारी किया। शुभमन गिल भारत की टी-20 टीम में वापसी करने में कामयाब रहे, साथ ही में उन्हें उपकप्तान भी नियुक्त किया है। वह इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट में सूर्या के डिप्टी होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिल से पहले T20I फॉर्मेट में टीम इंडिया का उपकप्तान कौन था।

शुभमन गिल से पहले अक्षर पटेल टी-20 टीम के उपकप्तान थे

एशिया कप से पहले भारत ने अपना आखिरी T20I सीरीज इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उस सीरीज में अक्षर पटेल को टी-20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था। गिल से पहले अक्षर ही भारत के उपकप्तान थे। लेकिन एशिया कप 2025 में अक्षर सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे। इस बार यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। आपको बता दें कि अक्षर पटेल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 153 मैच खेल चुके हैं।

मोहम्मद कैफ ने भी अक्षर पटेल को लेकर किया ट्वीट

इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अक्षर पटेल को उप-कप्तान पद से हटाए जाने के लिए सेलेक्टर्स से स्पष्टीकरण मिलना चाहिए। कैफ ने एक्स पर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे उम्मीद है कि अक्षर पटेल को उप-कप्तान पद से हटाए जाने के बारे में पहले ही बता दिया गया होगा और उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी नहीं मिली होगी। अक्षर ने कोई गलती नहीं की, इसलिए उन्हें स्पष्टीकरण मिलना चाहिए।

इंटरनेशनल क्रिकेट में अक्षर पटेल के आंकड़े

इंग्लैंड के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में अक्षर पटेल ने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन वहां उनको बल्लेबाजी में ज्यादा मौके नहीं मिले थे। उस सीरीज में अक्षर ने पांच मैचों में 16.5 के औसत से 6 विकेट चटकाए थे। वह भारत के लिए अब तक 71 T20 मैच खेल चुके हैं। वहां उन्होंने 22.12 के औसत से 71 विकेट झटके हैं। इसके अलावा अक्षर 68 वनडे में 72 और 14 टेस्ट मैच में 55 विकेट ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें

सुपरमैन बने फिल साल्ट, The Hundred में एक हाथ से पकड़ा जादुई कैच, देखें VIDEO

यशस्वी जायसवाल के नहीं चुने जाने पर भड़के आर अश्विन, गुस्से में दे दिया ऐसा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल