1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रियान पराग क्यों नहीं खेल रहे गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला? कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस पर बताई पूरी बात

रियान पराग क्यों नहीं खेल रहे गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला? कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस पर बताई पूरी बात

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 09, 2026 07:28 pm IST,  Updated : May 09, 2026 07:28 pm IST

RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जिसमें वह अपने नियमित कप्तान रियान पराग के बिना खेलने मैदान पर उतरी है।

Riyan Parag And Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
रियान पराग और यशस्वी जायसवाल Image Source : AFP

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 52वां लीग मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने नियमित कप्तान रियान पराग के बिना ही मैदान पर खेलने उतरी है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल संभाल रहे हैं, जिनका आईपीएल में ये बतौर कप्तान पहला मुकाबला है। जायसवाल ने टॉस के समय रियान पराग के इस मैच में ना खेलने के कारण का भी खुलासा किया।

हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते बाहर हुए रियान पराग

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी संभाल रहे यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई। वहीं जब उनसे रियान पराग के इस मैच से बाहर रहने के कारण को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुकाबले से एक दिन पहले प्रैक्टिस के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की समस्या हो गई थी, जिसके चलते वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वह जल्द ही फिर से मैदान पर वापसी करेंगे। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं जिसमें शिमरन हेटमायर की वापसी हुई है।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

दोनों टीमों के लिए है काफी अहम मुकाबला

आईपीएल 2026 में अब सभी टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए हर मुकाबला काफी अहम हो गया। इसमें राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की स्थिति थोड़ी बेहतर नजर आ रही है, जिसमें दोनों ने 10-10 मैचों में खेलते हुए 6-6 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में इस मैच को जीतने वाली टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

वेपिंग मामले में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी का फूटा गुस्सा, कहा - इन लोगों को जेल में होना चाहिए

RCB के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले Mumbai Indians को मिली गुड न्यूज, स्टार खिलाड़ी का खेलना हुआ तय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल