1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2024: बांग्लादेश को हराते ही इंग्लैंड ने Points Table में लगाई लंबी छलांग, भारतीय टीम की हालत खस्ता

T20 World Cup 2024: बांग्लादेश को हराते ही इंग्लैंड ने Points Table में लगाई लंबी छलांग, भारतीय टीम की हालत खस्ता

 Published : Oct 06, 2024 07:09 am IST,  Updated : Oct 06, 2024 07:09 am IST

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम ने बांग्लादेश को हरा दिया है और टीम प्वाइंट्ल टेबल में सीधे पहले नंबर पर पहुंच गई है।

Harmanpreet Kaur And England Women Cricket Team- India TV Hindi
Harmanpreet Kaur And England Women Cricket Team Image Source : AP/ICC

Women T20 World Cup 2024 Points Table: महिला टी20 वर्ल्ड 2024 बहुत ही शानदार अंदाज में खेला जा रहा है। फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्होंने पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज डेनिएल वायट (41) और माइया बूशेर (23) के बीच पहले विकेट के लिए 40 गेंद में 48 रन की आक्रामक साझेदारी के दम पर सात विकेट पर 118 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को सात विकेट पर 97 रन पर रोक दिया। बांग्लादेश की यह दो मैचों में पहली हार है। वहीं मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की ये पहली जीत है। 

पहले नंबर पर पहुंची इंग्लैंड महिला टीम

बांग्लादेश को हराते ही इंग्लैंड महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने अभी तक एक मुकाबला खेला और उसके में जीत हासिल की है। दो अंकों के साथ उसका नेट रन रेट 1.050 है। साउथ अफ्रीका के भी एक मैच के बाद 2 अंक है, लेकिन उसका नेट रन रेट इंग्लैंड से कम है। साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट 0.773 है। बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड से मुकाबला हारने के बाद तीसरे नंबर पर काबिज है। टीम ने अभी तक 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक जीता है और एक हारा है। उसके दो अंक है और उसका नेट रन रेट -0.125 है। -0.773 नेट रन रेट के साथ वेस्टइंडीज चौथे और -0.800 नेट रन रेट के साथ स्कॉटलैंड की टीम पांचवें नंबर पर काबिज है। 

ग्रुप-ए में आखिरी नंबर पर काबिज है भारतीय महिला टीम 

ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद है। टीम ने अभी तक कुल एक मुकाबला खेला है, जिसमें उसे हार मिली है। भारतीय महिला टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों से हार झेलनी पड़ी है। इसी वजह से उसका नेट रन रेट बहुत ही खराब हो गया है। टीम का नेट रन रेट -2.900 है। अभी उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बचे हुए मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 

3 टीमों के समान हैं अंक

इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान तीनों के ही 2-2 अंक हैं, लेकिन न्यूजीलैंड का नेट रन नेट (2.900) सबसे ज्यादा है। इसी वजह से वह पहले नंबर पर काबिज है। 1.908 नेट रन रेट के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे, पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है। श्रीलंका ने अभी तक कुल 2 मुकाबले खेले है और दोनों हारे हैं। वह चौथे नंबर पर है। श्रीलंका का नेट रन रेट माइनस 1.667 है। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ तगड़ा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, T20I में इतनी बार चटाई है धूल

कपिल शर्मा के शो पर रोहित शर्मा का सबसे बड़ा खुलासा, बताया कैसे जीता हारा हुआ वर्ल्ड कप फाइनल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल