1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भारत समेत सभी टीमों के स्क्वॉड घोषित, यहां देखें पूरी डिटेल

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भारत समेत सभी टीमों के स्क्वॉड घोषित, यहां देखें पूरी डिटेल

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Feb 03, 2023 11:35 am IST,  Updated : Feb 03, 2023 11:35 am IST

10 फरवरी से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत समेत सभी टीमों ने अपने स्क्वॉड घोषित कर दिए हैं।

.- India TV Hindi
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2020 के फाइनल से पहले की तस्वीर Image Source : GETTY IMAGES

Women's T20 World Cup 2023: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में होगी। 26 फरवरी तक होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें शिरकत करेंगी जिन्हें 5-5 के ग्रुप में बांटा गया है। महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम ग्रुप बी में पाकिस्तान, आयरलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ मौजूद है। वहीं ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश मौजूद है। लीग स्टेज पर टूर्नामेंट में सभी टीमें 4-4 मुकाबले खेलेंगी और अपने ग्रुप की प्रत्येक टीम से भिड़ेंगी। अब आइए जानते हैं टूर्नामेंट की सभी टीमों के पूरे स्क्वॉड:-

ऑस्ट्रेलिया

मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्लेग गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहम।

बांग्लादेश

15 सदस्यीय टीम: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), मारूफा अख्तर, फहिमा खातून, सलमा खातून, जहांआरा आलम, शमीमा सुल्ताना, रुमाना अहमद, लता मोंडोल, शोरना अख्तर, नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, रितु मोनी, दिशा बिस्वास, सोभना मोस्टरी, फरगना हक पिंकी।

रिजर्व: राबेया, संजीदा अख्तर मघला, शर्मिन अख्तर सुप्ता

न्यूजीलैंड

सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, बर्नाडाइन बेज़ुइडेनहॉट, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, हेले जेन्सेन, फ्रान जोनास, अमेलिया केर, जेस केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु।

साउथ अफ्रीका

एनेरी डर्क्सन, मारिजैन कप्प, लारा गुडॉल, अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल, तजमिन ब्रिट्स, मसाबाटा क्लास, लॉरा वोल्वार्ड्ट, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सुने लुस (कप्तान), एनेके बॉश, डेल्मी टकर।

श्रीलंका

चमारी अथापथु (कप्तान), ओशादी रणसिंघे, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी, कौशिनी नुथ्यंगना, मालशा शेहानी, इनोका रणवीरा, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया, विस्मी गुणरत्ने, तारिका सेवंडी, अमा कंचना, सत्या संदीपनी।

टीम इंडिया

15 सदस्यीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पाण्डे।
रिजर्व: सभिनेनी मेघना, स्नेह राणा, मेघना सिंह।

पाकिस्तान

15 सदस्यीय टीम: बिस्माह मारूफ (कप्तान), ऐमेन अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, ​​सदफ शमास, फातिमा सना, जवेरिया खान, मुनीबा अली, नाशरा संधू, निदा डार, ओमिमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, तुबा हसन।
रिजर्व: गुलाम फातिमा, कायनात इम्तियाज।

इंग्लैंड

15 सदस्यीय टीम: हीथर नाइट (कप्तान), लॉरेन बेल, मैया बाउचियर, कैथरीन ब्रंट, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नेट साइवर, लॉरेन विनफील्ड-हिल, डैनियल व्याट।
रिजर्व: इस्सी वोंग, दानी गिब्सन।

आयरलैंड

लौरा डेलानी (कप्तान), जॉर्जीना डेम्पसे, एमी हंटर, शौना कवनघ, अर्लीन केली, गेबी लुईस, लुईस लिटिल, सोफी मैकमोहन, जेन मैगुइरे, कारा मरे, लिआह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, आइमर रिचर्डसन, रेबेका स्टोकेल, मैरी वाल्ड्रॉन।

वेस्टइंडीज

हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (उपकप्तान), आलिया एलीने, शामिलिया कोनेल, अफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, ट्रिशन होल्डर, जायदा जेम्स, जिनाबा जोसेफ, चेडियन नेशन, करिश्मा रामहरैक, शकीरा सेलमैन, स्टेफनी टेलर , रशादा विलियम्स।

यह भी पढ़ें:-

World Cup 2023: टीम इंडिया के स्क्वॉड से Live Streaming के चैनल तक, यहां जानें सब कुछ

Women's T20 World Cup 2023: टीम इंडिया की पाकिस्तान से होगी पहली भिड़ंत, जानें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल