1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women's T20 World Cup 2023: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, पाकिस्तान से होगी टीम इंडिया की पहली भिड़ंत

Women's T20 World Cup 2023: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, पाकिस्तान से होगी टीम इंडिया की पहली भिड़ंत

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Oct 03, 2022 08:17 pm IST,  Updated : Feb 02, 2023 03:37 pm IST

Women's T20 World Cup 2023: 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023, जिसमें 10 टीमें लेंगी हिस्सा।

Women't T20 World Cup 2023 का पूरा...- India TV Hindi
Women't T20 World Cup 2023 का पूरा शेड्यूल जारी Image Source : ICC, GETTYIMAGES

Highlights

  • 10 फरवरी से शुरू होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023
  • पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया शुरू करेगी अभियान
  • सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के लिए रखे गए रिजर्व डे

Women's T20 World Cup 2023: 16 अक्टूबर 2022 से जहां ऑस्ट्रेलिया में पुरुष टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है। उसी बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिलाओं के टी20 वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल को भी जारी कर दिया है। 10 फरवरी से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी और 10 टीमें ही साउथ अफ्रीका में होने वाले इस महासंग्राम में हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ देखने को मिलेगा। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं।

आपको बता दें 10 फरवरी से वैसे तो 26 फरवरी तक यह टूर्नामेंट खेला जाना है लेकिन 27 फरवरी को भी रिजर्व रखा गया है। बारिश की स्थिति में इस रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा 23 और 24 फरवरी को होने वाले सेमीफाइनल मैचों के लिए भी अगला-अगला दिन रिजर्व रखा गया है। यह टूर्नामेंट 10 टीमों के बीच खेला जाएगा जिन्हें 5-5 के ग्रुप में बांटा गया है। सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप की टीमों से एक मुकाबला खेलेंगी। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के दोनों ग्रुप
Image Source : ICCमहिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के दोनों ग्रुप

भारत और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत किसी भी मंच पर हाईवोल्टेज अपने आप हो जाती है। महिला टीमों के बीच अभी एशिया कप 2022 में भिड़ंत होने वाली है वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भी दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं। टीम इंडिया 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम को आयरलैंड, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से भी भिड़ना होगा।

यहां देखिए पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल

  1. 10 फरवरी- दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, केप टाउन
  2. 11 फरवरी- वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, पार्ल
  3. 11 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, पार्ल
  4. 12 फरवरी- भारत बनाम पाकिस्तान, केप टाउन
  5. 12 फरवरी- बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, केप टाउन
  6. 13 फरवरी- आयरलैंड बनाम इंग्लैंड, पार्ल
  7. 13 फरवरी- दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, पार्ल
  8. 14 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, Gqeberha
  9. 15 फरवरी- वेस्टइंडीज बनाम भारत, केप टाउन
  10. 15 फरवरी- पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, केप टाउन
  11. 16 फरवरी- श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, Gqeberha
  12. 17 फरवरी- न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, केप टाउन
  13. 17 फरवरी- वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, केप टाउन
  14. 18 फरवरी- इंग्लैंड बनाम भारत, Gqeberha
  15. 18 फरवरी- दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, Gqeberha
  16. 19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, पार्ल
  17. 19 फरवरी- न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, पार्ल
  18. 20 फरवरी- आयरलैंड बनाम भारत, Gqeberha
  19. 21 फरवरी- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, केप टाउन
  20. 21 फरवरी- दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, केप टाउन
  21. 23 फरवरी- सेमीफाइनल 1, केप टाउन
  22. 24 फरवरी- रिजर्व डे, केप टाउन
  23. 24 फरवरी- सेमीफाइनल 2, केप टाउन
  24. 25 फरवरी- रिजर्व डे, केप टाउन
  25. 26 फरवरी- फाइनल, केप टाउन
  26. 27 फरवरी- रिजर्व डे , केप टाउन

यह भी पढ़ें:-

T20 World Cup 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हुआ टीम से बाहर

Virat Kohli IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी20 नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानिए वजह

IND vs SA: रोहित शर्मा नहीं चाहते आखिरी T20I में खेलें सूर्यकुमार यादव! Video में देखें कप्तान ने ऐसा क्यों कहा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल