1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत के ग्रुप में शामिल हुई ये टीम, लगातार 6 मैच जीतकर की एंट्री

T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत के ग्रुप में शामिल हुई ये टीम, लगातार 6 मैच जीतकर की एंट्री

 Written By: Mohid Khan
 Published : May 08, 2024 08:00 am IST,  Updated : May 08, 2024 08:00 am IST

T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के क्वालीफायर राउंड के बाद टीम इंडिया के ग्रुप में एक और एशियाई टीम शामिल हो गई है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अक्टूबर से बांग्लादेश में होगी।

Women’s T20 World Cup 2024- India TV Hindi
T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत के ग्रुप में शामिल हुई ये टीम Image Source : GETTY

Women’s T20 World Cup 2024: 1 जून से आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होने वाली है। वहीं, बांग्लादेश की मेजबानी में 3 अक्टूबर से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होगा। इस टूर्नामेंट के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने हाल ही में ग्रुप और शेड्यूल का ऐलान किया था। 8 टीमों को इस टूर्नामेंट में डायरेक्ट एंट्री मिली है। वहीं, 2 टीमें क्वालीफायर राउंड जीतकर यहां पहुंची हैं। क्वालीफायर राउंड के फाइनल मैच के बाद अब ये भी तय हो गया है कि ये दोनों टीमें किस ग्रुप का हिस्सा होंगीं। 

भारत के ग्रुप में शामिल हुई ये टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 क्वालीफायर राउंड की फाइनलिस्ट श्रीलंका-स्कॉटलैंड पहले ही मेन इंवेंट में अपनी जगह बना चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच क्वालीफायर राउंड का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें श्रीलंका की टीम ने बाजी मारी। इस जीत के साथ श्रीलंका अब महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान के साथ शामिल हो गया है। वहीं, स्कॉटलैंड मेजबान बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ मुकाबला करेगा। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप-

ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका

ग्रुप बी: साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड

सिलहट में होंगे टीम इंडिया के सभी मैच

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगी। इसके बाद भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें 6 अक्टूबर को आमने सामने होंगी। वहीं, टीम इंडिया को 9 अक्टूबर को श्रीलंका और 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलना है। बता दें इस बार वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमों के बीच 19 दिन में फाइनल समेत कुल 23 मैच खेले जाएंगे। हर एक ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइल के लिए क्वालिफाई करेंगी। फिर चारों टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग होगी। सेमीफाइनल मैच 17 और 18 अक्टूबर को खेले जाएंगे। फाइनल मैच 20 अक्टूबर को ढाका में खेला जाएगा। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के मैच 

4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट
9 अक्टूबर: भारत बनाम श्रीलंका, सिलहट
13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट

ये भी पढ़ें

T20 World Cup2024 के लिए इस छोटे देश की टीम का ऐलान, टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार खेलती आएगी नजर 

IPL 2024 के बीच सवालों के घेरे में अंपायर्स, सिर्फ संजू ही नहीं, इन खिलाड़ियों के खिलाफ दिए गए फैसलों पर भी मचा बवाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल