1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Champions Trophy 2025: वर्ल्ड कप में एक हार इस टीम को कर देगी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर! मंडरा रहा उलटफेर का बड़ा खतरा

Champions Trophy 2025: वर्ल्ड कप में एक हार इस टीम को कर देगी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर! मंडरा रहा उलटफेर का बड़ा खतरा

 Written By: Mohid Khan
 Published : Nov 07, 2023 04:37 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 04:37 pm IST

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 8 टीमों के बीच खेली जाएगी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 की टॉप-8 टीमें इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। एक स्टार टीम पर इस टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

Champions Trophy 2025- India TV Hindi
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 Image Source : ICC

 

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फरवरी-मार्च के महीने में पाकिस्तान में खेली जाएगी। फिलहाल भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 10 टीमों के बीच खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट की टॉप-8 टीमें ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करेंगी। एक बड़ी टीम पर इस टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 में बचे उसके दो मैच काफी अहम रहने वाले हैं। अब एक हार इस इस टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की  रेस से बाहर कर सकती है। 

इस टीम पर मंडरा रहा उलटफेर का खतरा 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अभी तक 6 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में अब वर्ल्ड कप में खेल रही बाकी 4 टीमों में से 2 टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस टीम में इंग्लैंड का नाम भी शामिल है। इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन इस बार सबसे खराब रहा है। उनसे 7 में से केवल 1 मैच ही जीता है। उसे अगर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करना है तो बाकी बचे दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। अगर वह एक भी मैच हारती है तो उसके लिए क्वालीफाई करना काफी मुश्किल हो जाएगा। 

नीदरलैंड्स के खिलाफ अगला मैच 

इंग्लैंड की टीम बुधवार को जब नीदरलैंड्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसके सामने जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने की चुनौती होगी। वर्ल्ड कप में फिलहाल नीदरलैंड्स की स्थिति उससे थोड़ी बेहतर है। दोनों टीमें आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर है। हालांकि दोनों ही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की दौड़ में बनी हुईं हैं। नीदरलैंड्स की टीम वर्ल्ड कप 2023 में पहले भी उलटफेर कर चुकी है। ऐसे में उसकी नजर एक और उलटफेर करके चैंपियंस ट्रॉफी में पहुंचने पर रहेगी। 

अभी तक इन टीमों ने किया क्वालीफाई 

मेजबान पाकिस्तान के अलावा भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। बता दें अफगानिस्तान पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वॉलीफाई करने में कामयाब रहा है और पाकिस्तान को होस्ट नेशन होने की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एंट्री मिल गई है। पाकिस्तान के अलावा 7 और देशों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करना है।

ये भी पढ़ें

वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान का अनोखा रिकॉर्ड, भारत-ऑस्ट्रेलिया भी नहीं कर सका ऐसा

वर्ल्ड कप के बीच में ही बाहर हो गया ये कप्तान, इस टीम को लगा तगड़ा झटका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल