World Cup Winners India Women's Team meeting PM Modi Live Updates: भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद दिल्ली पहुंच चुकी है। फाइनल में साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया का देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। अब टीम इंडिया की पीएम मोदी से मुलाकात हो रही है। प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे हैं।