World Test Championship Final Race: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो फाइनल हो चुके हैं और दोनों बार भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। लेकिन एक बार न्यूजीलैंड ने और एक बार ऑस्ट्रेलिया ने उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। इस बार भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान को हराकर WTC 2025 फाइनल में जगह बना ली है। WTC 2023-25 की साइकल में भारतीय टीम अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद श्रीलंका के घर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। अभी भारत के अलावा, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका भी फाइनल में पहुंच सकती हैं।
भारतीय टीम को अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-3 से गंवानी पड़ी थी, जिसका खामियाजा टीम अभी तक भुगत रही है। अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेल रही है। जहां सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं और चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। चौथे टेस्ट में चार दिन हो चुके हैं और पांचवें दिन का खेल अभी बाकी है। अभी इस टेस्ट के तीनों रिजल्ट संभव है। ड्रॉ, जीत और हार।
दूसरी तरफ भारतीय टीम अगर अपने बचे हुए दोनों टेस्ट मैचों में हार जाती है, तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं अगर श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतने में सफल रही, तो वह WTC फाइनल के लिए रास्ता खोल देगी। पर श्रीलंका को फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा।
यह भी पढ़ें:
WTC Final 2025 के लिए इस टीम ने किया सबसे पहले क्वालीफाई, पाकिस्तान को धूल चटाकर मारी एंट्री
नितीश रेड्डी के पिता ने छुए सुनील गावस्कर के पैर, पूर्व क्रिकेटर की आंखों में आए आंसू, देखें VIDEO
संपादक की पसंद