1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC Points Table: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद होगा बदलाव, अभी कहां हैं ये दोनों टीमें

WTC Points Table: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद होगा बदलाव, अभी कहां हैं ये दोनों टीमें

 Published : Jul 09, 2024 05:15 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 05:15 pm IST

WTC Points Table: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 10 जुलाई से शुरू हो रही है। इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में भी बदलाव होते हुए नजर आएंगे।

england test team - India TV Hindi
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद होगा बदलाव Image Source : GETTY

World Test Championship Points Table: लंबे समय से खामोश पड़ी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में फिर से उथल पुथल होने की संभावना है। वेस्टइंडीज की टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के बाद जो भी रिजल्ट होंगे, उसका असर डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल पर जरूर नजर आएगा। हालांकि अभी की बात की जाए तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया नंबर एक की कुर्सी पर काबिज है। 

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया नंबर वन, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले एक बार फिर से शुरू हो रहे हैं। इस वक्त की बात करें तो भारतीय टीम 68.51 के पीसीटी के साथ नंबर वन बनी हुई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। उसका पीसीटी इस वक्त 62.5 का है। यानी पहले और दूसरे नंबर की टीम के बीच अंतर ज्यादा नहीं है। टॉप 2 में रहने वाली टीमों के बीच अगले साल फाइनल होगा और इसके साथ टेस्ट का नया चैंपियन भी मिल जाएगा। 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत यहां भी पतली 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद अगर तीसरे नंबर की टीम की बात की जाए तो वहां पर न्यूजीलैंड की टीम है। उसका पीसीटी इस वक्त 50 का है। श्रीलंका का भी पीसीटी 50 का है। यानी दोनों टीमें बराबरी पर हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के अंक ज्यादा हैं, इसलिए न्यूजीलैंड तीसरे और श्रीलंका चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान का पीसीटी इस वक्त 36.66 का है और टीम नंबर 5 पर संघर्ष कर रही है। 

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के पास आगे जाने का है मौका 

वेस्टइंडीज की टीम इस वक्त नंबर 6 पर है। उसका पीसीटी 33.33 का है। अब टीम एक बार फिर से मैदान में दिखाई देगी। अगर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई तो पाकिस्तान से आगे जाने का मौका होगा। इसके बाद नंबर 7 पर इस वक्त बांग्लादेश की टीम है। जिसका पीसीटी 25 का है। साउथ अफ्रीका भी 25 पीसीटी के साथ नंबर 8 पर है। सबसे आखिरी नंबर पर इस वक्त इंग्लैंड की टीम है। उसका पीसीटी 17.5 का ही है। लेकिन अगर टीम ने अपनी सरजमीं पर वेस्टइंडीज को पीट दिया तो उसके पास आगे जाने का मौका है। हालांकि ये बात तो करीब करीब तय है कि टीम अब जल्द टॉप 2 में नहीं पहुंच पाएगी, क्योंकि वो कई मैच लगातार हारी है। लेकिन कुल मिलाकर ये तय है कि ये टेस्ट सीरीज काफी रोचक होगी। 

यह भी पढ़ें 

WCL 2025 Points Table: सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत चैंपियंस को जीत जरूरी, अब इस टीम से होगा मुकाबला

जसप्रीत बुमराह को मिला ICC का बड़ा अवार्ड, इन 2 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल