1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2023 के दूसरे दिन होंगे दो महामुकाबले, जानें किस चैनल पर देख सकेंगे ये दोनों मैच

WPL 2023 के दूसरे दिन होंगे दो महामुकाबले, जानें किस चैनल पर देख सकेंगे ये दोनों मैच

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Mar 04, 2023 08:03 pm IST,  Updated : Mar 04, 2023 08:03 pm IST

WPL 2023 Day 2: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे दिन कुल दो मैच खेले जाएंगे। इन दोनों मैचों का समय अलग-अलग होगा। जानें इन दोनों मैचों को आप कैसे देख सकेंगे।

WPL 2023 Day 2 Live Streaming- India TV Hindi
WPL 2023 Day 2 Live Streaming Image Source : INDIA TV

WPL 2023 Day 2 Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। लीग के दूसरे दिन दो ब्लॉकबस्टर मुकाबले खेले जाएंगे। लीग के दुसरे दिन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिन का पहला मैच खेला जाएगा। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। लीग के दूसरे दिन ही दर्शकों को डबल धमाका देखने को मिलेगा। आइए इन मैचों के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े सभी सवालों के बारे में जानें।

  • WPL 2023 के दूसरे दिन का खेल कब खेला जाएगा?

WPL 2023 के दूसरे दिन के दो मुकाबले 5 मार्च, रविवार को खेले जाएंगे पहले मैच में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच और यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

  • कहां खेला जाएगा RCB बनाम DC का मैच?

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला मैच ब्रेबौर्न स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा।

  • कहां खेला जाएगा GG बनाम UPW का मैच?

यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाला मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा।

  • कितने बजे से खेले जाएंगे दोनों मैच?

WPL का दूसरा मैच दोपर 3.30 बजे (IST) से शुरू होगा। वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले 3.00 बजे होगा। दिन के दूसरे दिन और लीग का तीसरा मुकबला शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा। वहीं मैच का टॉस आधे घंटे पहले शाम 7:00 बजे (IST) होगा।

  • WPL 2023 के दोनों मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग टीवी पर कहां देख सकते हैं?

WPL 2023 के दूसरे दिन होने वाले दोनों मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर उपलब्ध होगी। इन मैचों को आप अलग-अलग भाषाओं में भी देख सकते हैं।

  • WPL 2023 के दोनों मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग हम ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?

WPL 2023 के दूसरे दिन होने वाले दोनों मैच को आप मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। वहीं मैचों से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स आप www.indiatvnews.in पर पढ़ सकते हैं।

WPL 2023 के लिए चारों टीमों के स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्‍ज, मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मैरिजन कैप, तितस साधू, ऐलिस कैपसी, टारा नॉरिस, लॉरा हैरिस, जासिया अख्‍तर, मिनु मनी, अरुंधती रेड्डी, तानिया भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्‍नेहा दीप्ति और अपर्णा मंडल।

आरसीबी: स्‍मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, ऐलिस पेरी, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ऐरिन बर्न्‍स, दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, आशा शोभना, श्रेयांका पाटिल, हीथर नाइट, डेन वान निकर्क, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जनजाद, मेगन शट और सहाना पवार।

यूपी वॉरियर्स: दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, देविका वैद्य, ताहलिया मैकग्रा, शबनिम इस्माइल, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली (कप्तान), अंजली सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता शेहरावत, किरण नावगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्वी चोपड़ा, सिमर शेख, एस. यशसरी।

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), स्नेह राणा, एश्लेग गार्डनर, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डिआंड्रा डॉटिन, सबिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया, शबमन शकील।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल