1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2024 के ऑक्शन की तारीख का ऐलान, इस दिन होगा खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला

WPL 2024 के ऑक्शन की तारीख का ऐलान, इस दिन होगा खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला

 Written By: Mohid Khan
 Published : Nov 24, 2023 05:11 pm IST,  Updated : Nov 24, 2023 05:21 pm IST

WPL 2024 Auction: आईपीएल के तर्ज पर शुरू हुई विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन की तारीख का ऐलान हो गया है। इस ऑक्शन में पांच फ्रेंचाइजियां हिस्सा लेंगी।

विमेंस प्रीमियर लीग 2024- India TV Hindi
विमेंस प्रीमियर लीग 2024 Image Source : GETTY

WPL 2024 Auction Date And Venue: टाटा विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 ऑक्शन की तारीख का ऐलान हो गया है। इस बार वीमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 9 दिसंबर को मुंबई में होगा। बता दें लीग के अगले सीजन के लिए पांच फ्रेंचाइजियों ने 60 खिलाड़ियों बरकरार रखा है जिसमें 21 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं, 29 खिलाड़ियों को उनकी मौजूदा टीम से रिलीज किया गया था। 

कई मायनों में खास है WPL

विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। आईपीएल के तर्ज पर शुरू हुई ये लीग दुनिया की पहली लीग है जिसमें महिला खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ था। विमेंस प्रीमियर लीग की सबसे बड़ी खासियत यह रही थी कि इस लीग के पहले ही सीजन में दुनियाभर की कई बड़ी खिलाड़ी शामिल हुईं. मुंबई इंडियंस की टीम महिला आईपीएल के पहले सीजन का खिताब जीतने में कामयाब रही थी। फाइनल में उसने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था। 

ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज की गईं खिलाड़ियों की लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स-

रिटेन की गईं खिलाड़ी: एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजैन कप्प, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, तितास साधु।

रिलीज की गईं खिलाड़ी: अपर्णा मंडल, जसिया अख्तर, तारा नॉरिस।

गुजरात जायंट्स-

रिटेन की गईं खिलाड़ी: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवेर।

रिलीज की गईं खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, अश्वनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ले गाला, किम गर्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, पारुनिका सिसौदिया, सब्बीनेनी मेघना, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा।

मुंबई इंडियंस-

रिटेन की गईं खिलाड़ी: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिंतिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया।

रिलीज की गईं खिलाड़ी: धारा गुज्जर, हीदर ग्राहम, नीलम बिष्ट, सोनम यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-

रिटेन की गईं खिलाड़ी: आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे परी, हीदर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन।

रिलीज की गईं खिलाड़ी: डेन वान नीकेर्क, एरिन बर्न्स, कोमल जांजाद, मेगन शुट्ट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार।

यूपी वारियर्स-

रिटेन की गईं खिलाड़ी: एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ।

रिलीज की गईं खिलाड़ी: देविका वैद्य, शबनीम इस्माइल, शिवली शिंदे, सिमरन शेख।

ये भी पढ़ें

IND vs AUS: कब और कहां खेला जाएगा टी20 सीरीज का दूसरा मैच? जानें फ्री में कैसे देखें

बाबर आजम के सामने हुई नोटों की बारिश, देखने वाले रह गए दंग, जमकर वायरल हो रहा Video

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल