1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2025: मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना फिर टूटा

WPL 2025: मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना फिर टूटा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 15, 2025 11:31 pm IST,  Updated : Mar 16, 2025 06:27 am IST

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर WPL 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस अब सबसे ज्यादा WPL खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। मुंबई ने दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया।

मुंबई इंडियंस टीम- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस टीम Image Source : PTI

WPL 2025 Final: WPL 2025 Final: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया। मुंबई इंडियंस ने वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के रोमांचक फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले मुंबई की टीम साल 2023 में पहले सीजन की चैंपियन बनी थी। मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी के दम पर दिल्ली की टीम को मात दी। इसके साथ ही दिल्ली कैपिल्स का एक बार फिर चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया। दिल्ली की टीम लगातार तीसरी बार WPL के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इस बार भी वह फाइनल की बाधा को पार नहीं कर सकी। अब तक WPL के 3 सीजन खेले गए हैं, जिसमें मुंबई सबसे ज्यादा 2 खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। पिछले साल RCB की टीम ने पहली बार खिताब जीतने का स्वाद चखा था। 

मुंबई ने दिया 150 रनों का लक्ष्य

फाइनल में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने हरमनप्रीत कौर के शानदार अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। हरमनप्रीत ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। वहीं, नैट साइवर ब्रंट ने 30 रन का योगदान दिया। इस पारी के दौरान नैट साइवर WPL इतिहास में 1000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बनी। 

दिल्ली के बल्लेबाजों ने किया निराश 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में मारिजाने काप ने मुंबई इंडियंस की दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट झटके। उनके अलावा जेस जॉनासेन और श्री चरानी ने दो-दो विकेट जबकि एनाबेल सदरलैंड ने एक विकेट हासिल किया। मुंबई इंडियंस के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज बेहद खराब रहा। 17 रन के भीतर कप्तान मैग लेनिंग और शेफाल वर्मा की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद भी आउट होने का सिलसिला जारी रहा। जेमिमा ने टिकने की कोशिश की, लेकिन वो भी 30 रन बनाकर चलती बनी। आधी टीम 10.4 ओवरों में 66 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी।

मरीजान काप की पारी गई बेकार

सेरा ब्राइस 13वें ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौटी। इसके साथ ही दिल्ली को छठा झटका लग गया। इसके बाद मरीजाने काप ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए जीत की उम्मीदें जगाई लेकिन नैट सिवर-ब्रंट ने 18वें ओवर में बैक टू बैक विकेट लेकर मुंबई की जीत पक्की कर दी। काप ने 26 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। शिखा पांडे डक पर पवेलियन लौटी। 20 ओवर में दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। नैट साइवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। 

यह भी पढ़ें:

गजब! T20I क्रिकेट में बना सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, सुपर ओवर में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिर हुई भयंकर बेइज्जती, एक भी खिलाड़ी नहीं बिका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल