1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट का हुआ ऐलान, इस दिन 120 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट का हुआ ऐलान, इस दिन 120 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Dec 07, 2024 08:51 pm IST,  Updated : Dec 07, 2024 11:53 pm IST

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद अब एक और ऑक्शन का आयोजन होने जा रहा है जिसके लिए 120 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

WPL 2025- India TV Hindi
WPL 2025 Image Source : WPL

WPL 2025: हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था जिसमें खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा था। अब एक बार फिर ऑक्शन का आयोजन होने जा रहा है। IPL के बाद फैंस को अब वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का ऑक्शन देखने को मिलेगा जो 15 दिसंबर को बेंगलुरु में आयोजित होगा। इस ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट का ऐलान कर दिया गया है। WPL 2025 के लिए 120 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिसमें 91 भारतीय जबकि 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें 3 खिलाड़ी एसोशिएट देशों के भी हैं।

WPL 2025 ऑक्शन लिस्ट के अनुसार, 19 स्लॉट के लिए 120 खिलाड़ी मैदान में होंगी, जिनमें से पांच स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व है। पांचों फ्रेंचाइजी के पास 2025 सीजन के लिए अपनी टीम बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट है। ऑक्शन में 82 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 8 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। कुल 120 में से 3 खिलाड़ियों का रिजर्व प्राइस 50 लाख रुपए रखा गया है। इस टॉप बेस प्राइस वाले सेट में 3 खिलाड़ी- डिआंड्रा डॉटिन, हीथर नाइट और लिजेल ली शामिल हैं। ऑक्शन के दिन इन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा बोली लगने की उम्मीद है हालांकि सूजी बेट्स का नाम ऑक्शन लिस्ट में शामिल नहीं है। भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा, शुभा सतीश, पूनम यादव, इंग्लैंड की लॉरेन बेल, साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क, इंग्लैंड की मैया बाउचियर और ऑस्ट्रेलिया की किम गर्थ उन 28 कैप्ड खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका रिजर्व प्राइस 30 लाख रुपये है। 

WPL Auction Player List

गुजरात जायंट्स 4.4 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी राशि के साथ ऑक्शन में उतरेगी। उन्हें ऑक्शन से दो विदेशी खिलाड़ियों सहित चार खिलाड़ियों की जरूरत है। यूपी वारियर्स को एक विदेशी खिलाड़ी सहित तीन स्लॉट भरने की जरूरत है जबकि अन्य तीन टीम मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स को चार-चार खिलाड़ियों को लेना होगा। WPL 2025 का ऑक्शन रविवार, 15 दिसंबर को दोपहर 3 बजे बेंगलुरु में शुरू होगा जिसमें कई खिलाड़ियों पर पैसे की बारिश होने की उम्मीद है। WPL के अब तक 2 सीजन खेले जा चुके हैं। पहली बार मुंबई इंडियंस ने खिताब पर कब्जा किया था जबकि WPL 2024 में RCB चैंपियन बनी थी। अब तीसरा सीजन अगले साल खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: टीम इंडिया के सामने बड़ा संकट, एडिलेड में हार टालना हुआ बहुत मुश्किल

35 साल के तेज गेंदबाज ने रच दिया महाकीर्तिमान, साल 1966 के बाद पहली बार हुआ बड़ा करिश्मा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल